रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पूर्व कप्तान का बड़ा बयान: टी20 वर्ल्ड कप टीम में अभी से वैभव सूर्यवंशी को मौका
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पूर्व कप्तान का बड़ा बयान: टी20 वर्ल्ड कप टीम में अभी से वैभव सूर्यवंशी को मौका

पूर्व कप्तान का बड़ा बयान: टी20 वर्ल्ड कप टीम में अभी से वैभव सूर्यवंशी को मौका

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 9:23 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
पूर्व कप्तान का बड़ा बयान: टी20 वर्ल्ड कप टीम में अभी से वैभव सूर्यवंशी को मौका
साझा करें

नई दिल्ली
भारत के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमचारी श्रीकांत ने बीसीसीआई से गुजारिश की है कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द सीनियर सेटअप में शामिल किया जाए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी कम उम्र में टीम इंडिया के सीनियर सेटअप का हिस्सा बन गए थे। टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है लेकिन श्रीकांत का कहना है कि भले ही अब देर हो चुकी है लेकिन चयनकर्ता चाहे तो सूर्यवंशी को फास्ट-ट्रैक करके अब भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं।

एज-ग्रुप क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के तेजी से उभार और डोमेस्टिक क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए श्रीकांत ने कहा कि इस युवा की तकनीक और रनों की भूख उसे बाकी से अलग बनाती है। पूर्व कप्तान ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने 16 की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव ने भी अपने से बड़े उम्र के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपनी क्षमता को दिखाया है। उसने हायर लेवल के हिसाब से तेजी से खुद को ढाला है और अब सिलेक्टर को इंतजार करने के बजाय इस प्रतिभा को जल्द से जल्द टी म में लाना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की तरफ से पहले मैच में इतिहास रच दिया। वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन की पारी खेली थी और अपना शतक सिर्फ 36 गेंद में पूरा किया था। वैभव सूर्यवंशी के अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से श्रीकांत काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि सिलेक्टर्स को तत्काल इस युवा खिलाड़ी पर ध्यान देना चाहिए।

अपने यूट्यूब चैनल चीकी चीका पर श्रीकांत ने कहा, ‘वैभव हर जगह शतक जड़ रहा है। चाहे आईपीएल हो, अंडर19 हो। हर जगह। आप कह सकते हैं कि ये तो अरुणाचल प्रदर्श के खिलाफ था लेकिन वह एक अलग कहानी है। ये लड़का हर किसी को और हर तरह के मैच में कूट रहा है। मैंने पिछले साल भी कहा था कि उन्हें इसे टी20 वर्ल्ड कप के लिए फास्ट-ट्रैक करना चाहिए। हो सकता है कि अब बहुत देर हो गई हो लेकिन अब भी वे उसे टीम में फास्ट ट्रैक कर सकते हैं। इस लड़के के अंदर जबरदस्त संभावना है, क्षमता है। उसे फास्ट ट्रैक किया जाना चाहिए और जल्द ही भारतीय टीम में लाना चाहिए।’

श्रीकांत ने कहा, ‘लोग कहते हैं कि अभी उसे कुछ और समय खेलने दो। उसे ये करने दो। उसे वो करने दो। सचिन ने भी कम उम्र में खेला था। सही है कि वह हर स्तर पर शतक जड़ने के बाद इंडिया के लिए खेले थे लेकिन यही चीज इस लड़के के लिए वाइट बॉल क्रिकेट को लेकर किया जा सकता है।’

 

TAGGED:SportsT20 World Cup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर IT मैनेजर पीड़िता ने साझा की दर्दनाक कहानी, उदयपुर गैंगरेप कांड में वस्तुएं हुईं IT मैनेजर पीड़िता ने साझा की दर्दनाक कहानी, उदयपुर गैंगरेप कांड में वस्तुएं हुईं
अगली ख़बर किसानों के लिए राहत: ई-टोकन से खाद वितरण शुरू, अब लंबी कतारों में समय नहीं खोएंग किसानों के लिए राहत: ई-टोकन से खाद वितरण शुरू, अब लंबी कतारों में समय नहीं खोएंग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?