मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: धुंध से प्रभावित यातायात, अमृतसर-चंडीगढ़ उड़ानें रद्द, जालंधर में सड़क हादसा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - धुंध से प्रभावित यातायात, अमृतसर-चंडीगढ़ उड़ानें रद्द, जालंधर में सड़क हादसा

धुंध से प्रभावित यातायात, अमृतसर-चंडीगढ़ उड़ानें रद्द, जालंधर में सड़क हादसा

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 27, 2025 9:52 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
धुंध से प्रभावित यातायात, अमृतसर-चंडीगढ़ उड़ानें रद्द, जालंधर में सड़क हादसा
साझा करें

अमृतसर 
 पंजाब में कोहरे
का असर न सिर्फ रोड ट्रैफिक बल्कि एयर ट्रैफिक पर भी पड़ने लगा है। आज पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी जीरो रही। इस घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर एयर ट्रैफिक पर पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, कोहरे की वजह से अमृतसर एयरपोर्ट पर कुल चार फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। हालात तब और बिगड़ गए जब दिल्ली से अमृतसर जा रही पैसेंजर्स से भरी एक फ्लाइट को कोहरे की वजह से लैंड नहीं करने की इजाजत नहीं  मिली और उसे वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा, कतर एयरवेज की फ्लाइट जो सुबह 4:20 बजे अमृतसर से दोहा के लिए निकलने वाली थी, वह भी टेक ऑफ नहीं कर सकी। दिल्ली, श्रीनगर, बेंगलुरु, हैदराबाद और शिमला समेत दूसरे शहरों से आने-जाने वाली कई घरेलू फ्लाइट्स भी देरी से शुरू हुईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

जालंधर में नेशनल हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई। वहीं मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें लोगों को 10 सलाह जारी की गई हैं। हिमाचल में न्यू ईयर पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। न्यू ईयर से पहले 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 31 दिसंबर और एक जनवरी 2026 को ज्यादा बर्फबारी होने के आसार है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ

कोहरे की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स पर असर पड़ा। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सुबह 5:45 बजे की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसके अलावा जयपुर से सुबह 7:15 बजे आने वाली फ्लाइट और बेंगलुरु से सुबह 7:30 बजे आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। अबू धाबी से सुबह 7:45 बजे आने वाली फ्लाइट भी देर से पहुंची। इसके अलावा सुबह 9:00 बजे तक जाने वाली सभी फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। 

मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स…

    100KM/घंटे की स्पीड से दौड़ाई बस, ट्रक से टकराई: जालंधर में हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज बस की टिप्पर से टक्कर हो गई। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। ड्राइवर भी घायल हो गया। टिप्पर ड्राइवर भूपिंदर सिंह ने कहा कि हम तो आराम से हाईवे पर जा रहे थे, रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर 100KM/घंटे की स्पीड से बस चला रहा था। उसे सवारियों ने भी कई बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था। इस घटना में एक कार को भी बस ने नुकसान पहुंचाया है। बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

    अमृतसर एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट लौटाईं, एक उड़ान नहीं भर सकी: अमृतसर एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह दिल्ली से आई यात्रियों से भरी फ्लाइट हवा में ही चक्कर काटती रही। उसे लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली वाला लौट गई। इसके अलावा मुंबई से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की उड़ान को भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने घनी धुंध के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान को जयपुर की ओर भेज दिया गया।

    रात करीब 1 बजे दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-192 को घनी धुंध के चलते दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। शनिवार सुबह 4:20 बजे अमृतसर से दोहा रवाना होने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर सकी।
    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें कैंसिल: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें कैंसिल करनी पड़ीं। इनमें दिल्ली, पुणे, हैदराबाद की फ्लाइटें शामिल हैं। इसके अलावा 3 फ्लाइटें डायवर्ट करनी पड़ीं।

अगले तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम…

    28 दिसंबर – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम ड्राई बना रहने की संभावना है।

    29 दिसंबर – होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम ड्राई बना रहने की संभावना है।

    30 दिसंबर – अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम ड्राई बने रहने की संभावना है।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर महिला प्रचारकों के विरोध में बयानबाजी, निहंग ने दलेर AK47 और प्रभलीन पर टिप्पणी महिला प्रचारकों के विरोध में बयानबाजी, निहंग ने दलेर AK47 और प्रभलीन पर टिप्पणी
अगली ख़बर किशोरों के लिए सख्त फैसले: बागपत खाप पंचायत ने स्मार्टफोन और हाफ‑पैंट पर रोक लगा किशोरों के लिए सख्त फैसले: बागपत खाप पंचायत ने स्मार्टफोन और हाफ‑पैंट पर रोक लगा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?