रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कांग्रेस में CM चेहरे पर घमासान चलते चन्नी के समर्थन में हाईकमान को लिखा पत्र
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - कांग्रेस में CM चेहरे पर घमासान चलते चन्नी के समर्थन में हाईकमान को लिखा पत्र

कांग्रेस में CM चेहरे पर घमासान चलते चन्नी के समर्थन में हाईकमान को लिखा पत्र

UB News Network
Last updated: जनवरी 19, 2026 1:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कांग्रेस में CM चेहरे पर घमासान  चलते चन्नी के समर्थन में हाईकमान को लिखा पत्र
साझा करें

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस में एकजुटता की कोशिश पर गुटबाजी भारी पड़ रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल दावा कर रहे हैं कि 2027 में कांग्रेस 2022 वाली गलती नहीं दोहराएगी। कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश प्रभारी का यह दावा कांग्रेस के बड़े वर्ग को रास नहीं आ रहा है।

यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का विरोधी गुट पूर्व मुख्यमंत्री चरणजी सिंह चन्नी को 2027 के विधानसभा चुनाव का चेहरा बनाना चाहता है। समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी इन दिनों भीतर खाते जोरों पर चल रहा है। चन्नी की अगुवाई के लिए की जा रही लाबिंग के तहत कांग्रेस के 32 जट्ट नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय भी मांगा है। पत्र दोनों ही नेताओं के दफ्तर में भेजा जा चुका है। 42 से अधिक नान जट्ट नेताओं ने भी हाईकमान से समय मांगने वाले पत्र पर हस्ताक्षर किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पत्र में इन नेताओं ने केवल अपनी बात सुनने की मांग की है।

इस कवायद से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में पार्टी में बड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है। बेशक प्रदेश प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद वड़िंग और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा मुख्यमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग बता रहे हैं, लेकिन चन्नी और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा इस दौड़ में शामिल हैं। दूसरी तरफ अगर हाईकमान विरोधी गुट की बात मानता है तो चन्नी को चुनावी वर्ष में पार्टी की कमान भी सौंपी जा सकती है।

बता दें कि 2022 में भी चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था और फिर उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। चन्नी दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही सीटों पर हार गए थे। हालात यह हुए कि 78 विधायकों वाली कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। चन्नी एससी समुदाय से हैं, इसलिए कांग्रेस में यह तर्क दिया गया कि जट्टों ने पार्टी को वोट नहीं डाला। हालांकि दोआबा क्षेत्र में एससी मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया, लेकिन मालवा और माझा में कांग्रेस के एससी चेहरे को आगे करने का कोई खास लाभ नहीं मिला। यही कारण है कि बघेल इस बार यह कह रहे हैं कि कांग्रेस 2022 की गलती को नहीं दोहराएगी और पार्टी हाईकमान के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी।

TAGGED:Congress FactionalismPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री नीतीश आज सीतामढ़ी में करेंगे 554 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
अगली ख़बर देवनानी ने भारत रिन्यूएबल एक्सपो में दिए पीएम सूर्यघर पुरस्कार देवनानी ने भारत रिन्यूएबल एक्सपो में दिए पीएम सूर्यघर पुरस्कार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?