गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: त्योहार पर सफर हुआ आसान, मध्यप्रदेश होकर गुजरेंगी 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - त्योहार पर सफर हुआ आसान, मध्यप्रदेश होकर गुजरेंगी 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें

त्योहार पर सफर हुआ आसान, मध्यप्रदेश होकर गुजरेंगी 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 22, 2026 8:03 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
त्योहार पर सफर हुआ आसान, मध्यप्रदेश होकर गुजरेंगी 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें
साझा करें

इटारसी
होली पर्व सहित अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन करने का निर्णय लिया है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग सूची को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों को समय पर आरक्षण और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके। भोपाल मंडल से होकर एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल (LTT-Varanasi-LTT Special Train), पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल (Pune-Gorakhpur-Pune Special Train) और सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल (CSMT-Gorakhpur-CSMT Special Train) विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के दौरान सुगम यात्रा संभव हो सकेगी।
 
एलटीटी-बनारस-एलटीटीस्पेशल ट्रेन (04-04 ट्रिप)
ट्रेन 01073 एलटीटी-बनारस स्पेशल ट्रेन 25 एवं 26 फरवरी एवं होली पर 4 एवं 5 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन मध्य रात्रि 1.10 बजे बनारस पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 01074 बनारस-एलटीटी स्पेशल 27 एवं 28 फरवरी एवं होली पर 6 एवं 7 मार्च को सुबह 6.35 बजे बनारस से प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 16.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)
ट्रेन 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 21 से 28 फरवरी तक एवं होली पर 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 6.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 16 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल 22 फरवरी से 1 मार्च तक एवं होली पर 2 से 9 मार्च तक प्रतिदिन शाम 17.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 3015 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)
ट्रेन 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 21 से 28 फरवरी तक एवं होली पर 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन सीएसएमटी स्टेशन से रात 22.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10000 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार ट्रेन गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 2 मार्च तक एवं होली पर 3 से 10 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 14.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्यरात्रि 00.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। ट्रेन बीना, भोपाल एवं इटारसी से गुजरेगी।

TAGGED:featuredHoli TravelMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रामकथा पार्क में बना रहा है आधुनिक नवीन पर्यटक आवास गृह, 34 कमरों की सुविधा होगी रामकथा पार्क में बना रहा है आधुनिक नवीन पर्यटक आवास गृह, 34 कमरों की सुविधा होगी
अगली ख़बर इंटरव्यू में ऐसी हो आपकी बॉडी लैंग्वेज इंटरव्यू में ऐसी हो आपकी बॉडी लैंग्वेज

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?