शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: फरवरी की सम्मान राशि आई खातों में, लाखों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - फरवरी की सम्मान राशि आई खातों में, लाखों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान

फरवरी की सम्मान राशि आई खातों में, लाखों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान

UB News Network
Last updated: मार्च 7, 2026 9:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
फरवरी की सम्मान राशि आई खातों में, लाखों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान
साझा करें

रांची

हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को फरवरी महीने की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

रांची जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत फरवरी माह की राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए प्रति लाभुक 2500 रुपये की राशि भेजी गई है। प्रशासन के अनुसार, लाभुक महिलाओं के खातों में कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इससे पहले जनवरी महीने की सम्मान राशि भी लाभुकों को दी जा चुकी है।

फरवरी महीने में जिले के कई प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। इनमें प्रमुख रूप से अनगड़ा (16,607), अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (12,956), बड़गाईं शहरी क्षेत्र (9,495), बेड़ो (20,496), बुंडू (8,438), बुंडू नगर पंचायत (3,487), बुढ़मू (17,737), चान्हो (19,673), हेहल शहरी क्षेत्र (15,191), ईटकी (10,301), कांके (31,443), कांके शहरी क्षेत्र (1,309), खलारी (9,529), लापुंग (11,301), मांडर (22,984), नगड़ी (17,747), नगड़ी शहरी क्षेत्र (8,058), नामकुम (17,777), नामकुम शहरी क्षेत्र (9,389), ओरमांझी (18,092), राहे (9,519), रातू (18,476), सिल्ली (21,045), सोनाहातू (13,018), तमाड़ (18,420) और सदर शहरी क्षेत्र (24,686) की लाभुक महिलाएं शामिल हैं।

समय पर भुगतान के निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी तरह की त्रुटि या देरी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी लाभुक को राशि मिलने में कोई समस्या आती है, तो उसका जल्द समाधान किया जाएगा। यह योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है और जिला प्रशासन इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

 

TAGGED:BiharHemant government
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नागपुर का स्वाद देश में छाया: ‘गांधे ब्रदर्स’ ने जीता मास्टरशेफ इंडिया 9 का खिता नागपुर का स्वाद देश में छाया: ‘गांधे ब्रदर्स’ ने जीता मास्टरशेफ इंडिया 9 का खिता
अगली ख़बर ईरान को मदद के आरोपों पर घिरा श्रीलंका? अमेरिकी दबाव की खबरों पर मंत्री का जवाब ईरान को मदद के आरोपों पर घिरा श्रीलंका? अमेरिकी दबाव की खबरों पर मंत्री का जवाब

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?