शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: किसानों की हुंकार: 5 फरवरी को पंजाब सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - किसानों की हुंकार: 5 फरवरी को पंजाब सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

किसानों की हुंकार: 5 फरवरी को पंजाब सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 2, 2026 7:16 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
किसानों की हुंकार: 5 फरवरी को पंजाब सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी
साझा करें

पंजाब
लोगों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, किसानों ने एक बार फिर बड़ा ऐलान कर दिया है। किसानों की विभिन्न यूनियनों ने 5 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। इस दिन किसान नेता और कार्यकर्ता राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करेंगे।

किसान संगठनों ने साफ किया है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में किया जा रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने अधिक से अधिक किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हर गांव से दूध, भोजन और लंगर की व्यवस्था कर किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे।

किसान संगठनों ने यह भी दो टूक कहा है कि चिप वाले बिजली मीटर किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिन स्थानों पर ऐसे मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं, उन्हें भी तब तक जमा नहीं कराया जाएगा, जब तक सरकार 2025 एक्ट को पूरी तरह वापस नहीं लेती और पुराने काले डायल वाले मीटर फिर से बहाल नहीं किए जाते। इसके अलावा किसान नेता ने हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता और किसानों की बजाय बड़े उद्योगों को फायदा पहुंचाने वाला है। उनका आरोप है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और मनरेगा जैसे अहम क्षेत्रों को बजट में नजरअंदाज किया गया है।

TAGGED:major protestPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सभा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, CM भगवंत मान असहज—भाषण अधूरा छोड़ना पड़ा सभा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, CM भगवंत मान असहज—भाषण अधूरा छोड़ना पड़ा
अगली ख़बर प्रदेश की जनजातियों के 500 से अधिक पारंपरिक आभूषणों व बर्तनों का हो रहा संरक्षण प्रदेश की जनजातियों के 500 से अधिक पारंपरिक आभूषणों व बर्तनों का हो रहा संरक्षण

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?