रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राउत के ‘मुंबई बंद’ बयान पर फडणवीस का पलटवार, शिंदे का जिक्र कर दिया करारा जवाब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - राउत के ‘मुंबई बंद’ बयान पर फडणवीस का पलटवार, शिंदे का जिक्र कर दिया करारा जवाब

राउत के ‘मुंबई बंद’ बयान पर फडणवीस का पलटवार, शिंदे का जिक्र कर दिया करारा जवाब

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 7:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
राउत के ‘मुंबई बंद’ बयान पर फडणवीस का पलटवार, शिंदे का जिक्र कर दिया करारा जवाब
साझा करें

मुंबई
शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा सांसद संजय राउत के ‘मुंबई बंद कराने’ के दावे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने राउत की बात को गीदड़ भभकी करार दिया है। साथ ही कहा है कि दिवंगत बाला साहब ठाकरे के समय में ऐसा हो सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 15 जनवरी को होने वाले BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

मीडिया के एक कार्यक्रम में पहुंचे राउत ने कहा था, ‘संगठन मजबूत है हमारा। आज भी हम मुंबई बंद कर सकते हैं 10 मिनट में।’ उन्होंने कहा, ‘यह सबसे बड़ा अचीवमेंट है हमारे लिए। … समझ लो धमकी ही है।’ खास बात है कि कुछ समय बाद चैनल के ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, ‘देखिए पहली बात तो, गीदड़ भभकियों से डरने वाले लोग हम हैं नहीं। दूसरा, अगर आपकी ताकत इतनी थी तो आपने चैलेंज दिया था कि जिस समय एकनाथ शिंदे जी मुंबई में आएंगे, हम उनको एंट्री नहीं करने देंगे। मुंबई में कदम नहीं रख पाएंगे। मुंबई में वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे।’

फडणवीस ने कहा, ‘एकनाथ शिंदे जी मुंबई में आए। 50 विधायकों के साथ आए। इसी मुंबई के रास्ते से हम चलते हुए राज भवन गए। हमने सरकार स्थापित की। मुंबई बंद करना छोड़ दीजिए, इनके घर के आसपास भी ये लोग बंद नहीं कर पाए। ये सारी बोलने वाली बाते हैं। देखिए, जिस समय बाला साहब ठाकरे थे, तब की शिवसेना की ताकत थी कि बाला साहब ठाकरे के एक इशारे पर दो घंटे में मुंबई बंद हो सकती थी। अब इनमें किसी में दम नहीं है।’

बीएमसी चुनाव में राज और उद्धव ठाकरे का गठबंधन
खास बात है कि बीएमसी चुनाव के लिए ठाकरे बंधु राज और उद्धव ने गठबंधन किया है। इस पर राउत ने कहा, ‘उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भाई हैं। उनकी माताएं बहने हैं। यह परिवार का मामला है। मैं दोनों का मित्र हूं। अगर उनके एक होने में मेरी कोई भी भूमिका है, तो मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगा।’

 

TAGGED:'Mumbai bandh' statement
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक ‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक
अगली ख़बर आयुक्त श्री भोंडवे ने मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पर की कड़ी कार् आयुक्त श्री भोंडवे ने मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पर की कड़ी कार्

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?