मंगलवार, फरवरी 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: महंगा सोना-चांदी बना मुसीबत, जेवर छुड़ाने ग्राहकों की भीड़ सालों बाद व्यापारियों
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - महंगा सोना-चांदी बना मुसीबत, जेवर छुड़ाने ग्राहकों की भीड़ सालों बाद व्यापारियों

महंगा सोना-चांदी बना मुसीबत, जेवर छुड़ाने ग्राहकों की भीड़ सालों बाद व्यापारियों

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 7:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
महंगा सोना-चांदी बना मुसीबत, जेवर छुड़ाने ग्राहकों की भीड़ सालों बाद व्यापारियों
साझा करें

देवास
 सोने-चांदी के दामों में जारी उठापटक से सराफा व्यापारी वर्ग पशोपेश में हैं. शुक्रवार को चांदी-सोने के दामों में हुई भारी गिरावट ने कारोबारियों में चिंता बढ़ा दी है. इस अस्थिरता से सर्राफा एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों को समझ नहीं आ रहा है कि वे दुकानों को खोलकर जेवर को बेचकर व्यापार करें या फिर दुकानों को बंद कर रेट के स्थिर होने का इंतजार करें. शुक्रवार को देवास में सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानों के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है.

सोने-चांदी अस्थिरता से कारोबारी परेशान

सोने-चांदी के रेट में बेतहाशा वृद्धि ने आभूषणों की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दिया है. ज्वेलरी की दुकानों पर सन्नाटा पसर गया है. कारोबारी और कारीगरों की चिंता बढ़ा दी है. रोज बढ़-घट रहे भाव के चलते ग्राहकों ने खरीदारी से दूरी बना ली है. शादी का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे बढ़ घट रहे सोने-चांदी के दामों से शादी वाले घरों के लोगों को चिंता बढ़ रही है. शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है. इससे कुछ ग्राहकों ने जहां राहत की सांस ली, वहीं सराफा कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई हैं.

मिल रही धमकियों से डरे सराफा कारोबारी

देवास में सराफा व्यापारियों के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन नंबर (181) पर कॉल कर लोग शिकायत दर्ज करवा रहे हैं. इससे परेशान होकर सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही सालों बाद गिरवी जेवर वापस लेने आए लोगों से मिल रही धमकियों की शिकायत पुलिस से की है. सराफा व्यापारी दिलीप चौधरी का कहना है कि “कई लोग 5 से 10 साल पुराने गिरवी रखे सोना चांदी के मामलों को लेकर अब लोग शिकायत कर रहे हैं. इन शिकायतों पर बिना पूरी जांच के पुलिस व्यापारियों को थाने बुला रही है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है और कामकाज भी प्रभावित हो रहा है.”

सालों बाद गिरवी जेवर छुड़ाने पहुंच रहे लोग

व्यापारियों ने बताया कि जेवर गिरवी रखने के समय एक ग्राहक आता है, अब बाद में कई ग्राहक एक साथ आ रहे है. ग्राहकों को नियम, समय-सीमा और भुगतान की पूरी जानकारी दी जाती है. अगर तय समय पर पैसे नहीं चुकाए जाते, तो नियमों के अनुसार गिरवी सामान का निपटारा कर दिया जाता है. इसके बावजूद सालों बाद ग्राहक शिकायत कर रहा है, जो कि गलत है. एसोसिएशन ने मांग की है कि ऐसे मामलों को आपसी लेन-देन का मामला मानकर पुलिस दबाव न बनाया. साथ ही सराफा व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त भी बढ़ाने की मांग की है.

सराफा कारोबारियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने कहा, “सराफा व्यापारियों ने अनावश्यक परेशान किए जाने को लेकर ज्ञापन दिया है. साथ ही उन्होंने सुरक्षा की मांग की है. ज्ञापन में उनका कहना है कि 5-6 साल पहले सोने-चांदी के जेवर गिरवी रख गए ग्राहक अब आ रहे हैं और हम पर बेमतलब जेवर वापस करने का दबाव बना रहे हैं. तय समय में ब्याज और मूलधन वापस नहीं करने आए थे. सभी गायब हो गए थे. जब से जेवर के दामों उछाल आई है, लोग जेवर वापस लेने आ रहे हैं. हम सराफा व्यापारियों को धमकियां मिल रही है. हमारी प्रशासन से मांग है कि किसी सराफा कारोबारी पर बेवजह कार्रवाई न की जाए.”

TAGGED:GoldMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धनबाद में बाउंड्री वॉल विवाद में वकीलों के बाद अब स्वास्थ्य कर्मी भी धरने पर बैठ धनबाद में बाउंड्री वॉल विवाद में वकीलों के बाद अब स्वास्थ्य कर्मी भी धरने पर बैठ
अगली ख़बर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुढ़ के बाबा भैरवनाथ लोक और 17.13 करोड़ लागत के विकास का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुढ़ के बाबा भैरवनाथ लोक और 17.13 करोड़ लागत के विकास का

ये भी पढ़ें

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फार्म पॉन्ड व सहकारिता मॉडल पर जोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?