गुरूवार, अप्रैल 9, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: स्कूल में रेनोवेशन कार्य देखने पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत ने बच्चों से मांगी माफ़
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - स्कूल में रेनोवेशन कार्य देखने पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत ने बच्चों से मांगी माफ़

स्कूल में रेनोवेशन कार्य देखने पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत ने बच्चों से मांगी माफ़

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 26, 2026 6:24 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
स्कूल में रेनोवेशन कार्य देखने पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत ने बच्चों से मांगी माफ़
साझा करें

मानसा/अमृतसर.

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मानसा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा कर चल रहे रेनोवेशन कार्य और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री एक अन्य कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी रास्ते में स्कूल दिखाई देने पर उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ. विजय सिंगला के साथ स्कूल का निरीक्षण करने का निर्णय लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्राइमरी विंग में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और पंजाबी विषय से जुड़े कुछ प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। मंत्री ने अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की सराहना की। स्कूल में इन दिनों करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रेनोवेशन का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण कुछ कक्षाएं अस्थायी रूप से टीन शेड के नीचे लगाई जा रही हैं। इस पर मंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और 31 मार्च तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।

रेनोवेशन के काम की रिपोर्ट ली
मंत्री ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और स्कूल प्रिंसिपल विजय मिढ्ढा से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। स्कूल में प्रतिदिन लगभग 250 विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। निर्माण कार्य के चलते इस बार स्कूल को बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। दौरे के दौरान मंत्री ने स्कूल परिसर और आसपास की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के आदेश
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के आसपास स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेनोवेशन पूरा होने के बाद यह स्कूल क्षेत्र के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में शामिल होगा।

TAGGED:PunjabSchool Renovation
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर समय पर सहायता से मजबूत होगा किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था समय पर सहायता से मजबूत होगा किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था
अगली ख़बर चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड की जीत, विनीसियस की चमक से बेनफिका पस्त चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड की जीत, विनीसियस की चमक से बेनफिका पस्त

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?