सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सारण में ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सारण में ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन

सारण में ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 16, 2026 4:27 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सारण में ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन
साझा करें

छपरा.

सारण जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को डिजिटल माध्यम से नई मजबूती देने की दिशा में एक बार फिर ‘सारण गुरु ऑनलाइन क्लास’ का नया शैक्षणिक सत्र- 2026-2027 शुरू होने जा रहा है। इस पहल को नई ऊर्जा, उत्साह और पूर्ण समर्पण के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विषयवार दक्ष एवं इच्छुक शिक्षकों की आवश्यकता जताई गई है।

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अजीत अमर द्वारा के नेतृत्व में ऑनलाइन कक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा विभाग का मानना है कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए ऑनलाइन मंच एक मजबूत सहारा बन सकता है।

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
सारण गुरु ऑनलाइन क्लास जिले के विद्यार्थियों के लिए लगातार उपयोगी साबित हो रहा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी, विषयगत शंकाओं का समाधान और नियमित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में इस प्लेटफॉर्म की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अब नए सत्र में इसे और व्यवस्थित तथा प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षकों की नई सूची तैयार की जा रही है, ताकि प्रत्येक विषय के लिए योग्य शिक्षक उपलब्ध रह सकें।

कौन शिक्षक कर सकते हैं आवेदन
जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सारण जिले के वे सभी शिक्षक, जो ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से अध्यापन कार्य करना चाहते हैं, वे इस पहल से जुड़ सकते हैं। विशेष रूप से ऐसे शिक्षक जो अपने विषय में दक्ष हों, विद्यार्थियों को समझाने की क्षमता रखते हों और डिजिटल माध्यम से पढ़ाने में रुचि रखते हों, उनसे प्राथमिकता के आधार पर जानकारी मांगी गई है।

मांगी गई जानकारी: यह विवरण देना होगा अनिवार्य

  1. इच्छुक शिक्षकों को अपनी संपूर्ण जानकारी जल्द उपलब्ध क् होगी। इसके अंतर्गत
  2. शिक्षक का नाम,विद्यालय का नाम,
  3. विषय,अध्यापन हेतु कक्षा (कौन-कौन सी कक्षाएं पढ़ा सकते हैं),मोबाइल नंबर,
  4. शैक्षणिक अनुभव (विस्तारपूर्वक) देना होगा।

सारण के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधे लाभ
इस ऑनलाइन कक्षा व्यवस्था से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। कई बार संसाधनों की कमी या विशेषज्ञ शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण विद्यार्थियों को कठिनाई होती है। ऐसे में यह पहल उन्हें बेहतर मार्गदर्शन, नियमित पढ़ाई और परीक्षा केंद्रित तैयारी उपलब्ध कराएगी।

शिक्षकों को अपनी जानकारी एवं संपर्क में नंबर देना होगा
इच्छुक शिक्षक अपनी पूरी जानकारी समय रहते टीम लिडर मृणाभ कुमार अथवा अभिषेक कुमार सिंह को उपलब्ध करा सकते हैं। सारण गुरु ऑनलाइन क्लास के जरिए जिला शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 2026-27 सत्र में विद्यार्थियों को विषयवार गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, नियमित ऑनलाइन मार्गदर्शन और परीक्षा तैयारी का मजबूत प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए।

TAGGED:BiharOnline Class
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में बनाई जगह, पहला मुकाबला भारत से टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में बनाई जगह, पहला मुकाबला भारत से
अगली ख़बर अब इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं: ऐसे करें UPI पेमेंट बिना ऐप अब इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं: ऐसे करें UPI पेमेंट बिना ऐप

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?