मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP व प्रोटोकॉल दर्शन ब
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - उत्तर प्रदेश - featured - Kashi Vishwanath Temple - श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP व प्रोटोकॉल दर्शन ब

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP व प्रोटोकॉल दर्शन ब

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 25, 2025 1:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP व प्रोटोकॉल दर्शन ब
साझा करें

 वाराणसी
नए साल का उत्साह अभी से देशभर में देखने को मिल रहा है. इसी उत्साह और आस्था के चलते देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल वाराणसी में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है. खासतौर पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लगातार बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अगले आदेश तक काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन, प्रोटोकॉल के जरिए होने वाले दर्शन और स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है.

आस्थावान श्रद्धालु नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ करने के लिए अभी से वाराणसी पहुंचने लगे हैं. शीतकालीन छुट्टियों और अंग्रेजी कैलेंडर के नववर्ष के कारण काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है. इसी के चलते मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ देखी जा रही है.

मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू दर्शन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन की सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है. बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष या विशिष्ट दर्शन की अनुमति फिलहाल संभव नहीं है.

विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि अभी केवल झांकी दर्शन की व्यवस्था लागू है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें. VIP दर्शन, स्पर्श दर्शन या किसी भी प्रकार के प्रोटोकॉल के अनुरोध को अस्थायी रूप से स्वीकार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर न्यास और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. भक्तों से धैर्य बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

TAGGED:featuredKashi Vishwanath TempleUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर उज्जैन में निवेश का बड़ा दिन: एमपीआईडीसी पोर्टल के जरिए युवाओं और वेंडर्स को उद् उज्जैन में निवेश का बड़ा दिन: एमपीआईडीसी पोर्टल के जरिए युवाओं और वेंडर्स को उद्
अगली ख़बर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां: शिवराज ने हटाया बीमारू टैग, मोहन यादव दे रहे विका अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां: शिवराज ने हटाया बीमारू टैग, मोहन यादव दे रहे विका

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?