मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: CES 2026 में Dreame का नया स्मार्ट होम सिस्टम, सीढ़ियों तक सफाई करेगा रोबोटिक वै
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - CES 2026 में Dreame का नया स्मार्ट होम सिस्टम, सीढ़ियों तक सफाई करेगा रोबोटिक वै

CES 2026 में Dreame का नया स्मार्ट होम सिस्टम, सीढ़ियों तक सफाई करेगा रोबोटिक वै

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 5:13 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
CES 2026 में Dreame का नया स्मार्ट होम सिस्टम, सीढ़ियों तक सफाई करेगा रोबोटिक वै
साझा करें

 नई दिल्ली

स्मार्ट होम डिवाइस अब सिर्फ रोबोट वैक्यूम या एयर प्यूरीफायर तक सीमित नहीं रह गए हैं. CES 2026 में Dreame Technology इसी बदलते ट्रेंड को सामने लाने की तैयारी में है. कंपनी इस साल पहली बार अपना इकोसिस्टम एक साथ पेश कर रही है जिसमें सफाई से लेकर किचन, एयर कंडीशनिंग और पर्सनल केयर तक के प्रोडक्ट शामिल हैं. 

अब तक Dreame को एक प्रीमियम स्मार्ट क्लीनिंग ब्रांड के तौर पर जाना जाता था, लेकिन CES 2026 में कंपनी खुद को सिर्फ वैक्यूम बनाने वाली कंपनी के तौर पर नहीं, बल्कि एक कनेक्टेड होम ब्रांड के तौर पर पेश कर रही है. Dreame का फोकस ऐसे सिस्टम पर है जो बैकग्राउंड में काम करें और यूज़र को रोज़मर्रा के कामों से राहत मिले, बिना बार-बार मैनुअल कंट्रोल के.

इस साल Dreame की मौजूदगी CES में पहले से कहीं बड़ी है. कंपनी पहली बार दो बड़े वेन्यू पर अपने प्रोडक्ट्स दिखाए हैं.. Las Vegas Convention Center में इसका मेन इकोसिस्टम शोकेस हुआ, जबकि Venetian Expo में स्मार्ट क्लीनिंग से जुड़े प्रोडक्ट्स पर फोकस किया गया. यह Dreame का अब तक का सबसे बड़ा CES सेटअप है. 

CES 2026 में Dreame कुछ नए और अहम प्रोडक्ट्स भी दिखाए गए हैं.  इनमें सबसे ज्यादा चर्चा X60 Series रोबोट वैक्यूम को लेकर है. कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला फ्लैगशिप रोबोट वैक्यूम होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.95 सेंटीमीटर है. इसे खास तौर पर लो-हाइट फर्नीचर के नीचे बेहतर सफाई के लिए डिजाइन किया गया है.

CES 2026 में Dreame ने एक और ऐसी टेक्नोलॉजी भी दिखाई, जिस पर खास ध्यान रहा. कंपनी ने एक स्टेयर क्लाइंबिंग रोबोट का डेमो दिया, जिसे खास तौर पर मल्टी स्टोरी घरों के लिए तैयार किया गया था. अब तक रोबोट वैक्यूम सीढ़ियों के पास रुक जाते थे, लेकिन Dreame का यह नया कॉन्सेप्ट सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में सक्षम बताया गया.

इसका मकसद उन घरों को टारगेट करना था जहां एक से ज्यादा फ्लोर हैं और हर मंज़िल के लिए अलग-अलग सफाई समाधान इस्तेमाल करने पड़ते हैं. अगर यह टेक्नोलॉजी आगे चलकर प्रैक्टिकल साबित होती है, तो यह रोबोट वैक्यूम कैटेगरी में बड़ा बदलाव ला सकती है.

स्मार्ट होम की दिशा में आगे बढ़ते हुए Dreame अब किचन और कूलिंग कैटेगरी में भी एंट्री कर रही है. CES में कंपनी एक नया D-Wind Series एयर कंडीशनर शोकेस किया है, जिसे कमरे के कोने में फिट करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसके साथ एक स्मार्ट रेफ्रिजरेटर भी पेश किया है, जो इंस्टेंट स्पार्कलिंग वॉटर देने की सुविधा के साथ आता है. 

पर्सनल केयर सेगमेंट में भी Dreame कुछ नया कर रही है. कंपनी CES में AirStyle Pro HI नाम का नया 2-in-1 हेयर ड्रायर और स्टाइलिंग टूल दिखाया. इसे घर पर प्रोफेशनल-लेवल स्टाइलिंग के लिए बनाया गया है और इसमें नए अटैचमेंट्स जोड़े गए हैं.

CES के दौरान Dreame एक खास लॉन्च इवेंट भी करेगी, जहां पूरे इकोसिस्टम को एक साथ डेमो किया जाएगा. कंपनी की कोशिश यह दिखाने की है कि अलग-अलग डिवाइस मिलकर एक सिंगल स्मार्ट होम एक्सपीरियंस कैसे दे सकते हैं, न कि अलग-अलग गैजेट्स की तरह काम करें.

भारत के संदर्भ में देखें तो Dreame ने यहां 2023 में अपने ऑपरेशन शुरू किए थे और फिलहाल उसके प्रोडक्ट्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये उपलब्ध हैं. CES में किया जा रहा यह बड़ा शोकेस इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में कंपनी भारत समेत दूसरे बाजारों में भी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और बढ़ा सकती है.

कुल मिलाकर, CES 2026 में Dreame का यह कदम सिर्फ नए प्रोडक्ट दिखाने तक सीमित नहीं है. यह इस बात की ओर इशारा करता है कि स्मार्ट होम का अगला चरण अलग-अलग डिवाइस नहीं, बल्कि एक जुड़े हुए सिस्टम पर आधारित होगा, जहां टेक्नोलॉजी दिखे कम और काम ज़्यादा करे.

TAGGED:robotic vacuum cleanersTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ट्रंप के टैरिफ से बाजार में गहरा संकट, 13 लाख करोड़ की गिरावट, 5 दिनों में सेंसे ट्रंप के टैरिफ से बाजार में गहरा संकट, 13 लाख करोड़ की गिरावट, 5 दिनों में सेंसे
अगली ख़बर हिमाचल के हरिपुरधार में प्राइवेट बस खाई में गिरी, 7 लोग मरे, 50 घायल हिमाचल के हरिपुरधार में प्राइवेट बस खाई में गिरी, 7 लोग मरे, 50 घायल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?