शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ग्राम पंचायत बना डोबड़ा, विकास रथ पर सवार मंत्री मदन दिलावर का 51 फीट साफा और फू
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - Gram Panchayat - ग्राम पंचायत बना डोबड़ा, विकास रथ पर सवार मंत्री मदन दिलावर का 51 फीट साफा और फू

ग्राम पंचायत बना डोबड़ा, विकास रथ पर सवार मंत्री मदन दिलावर का 51 फीट साफा और फू

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 25, 2025 10:57 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
ग्राम पंचायत बना डोबड़ा, विकास रथ पर सवार मंत्री मदन दिलावर का 51 फीट साफा और फू
साझा करें

रामगंजमंडी (कोटा)

राजस्थान की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास रथ लेकर गांव-गांव घूम रहे मदन दिलावर ने आज रथ यात्रा के कारवें की शुरुआत नवगठित ग्राम पंचायत डोबड़ा से की | ग्राम पंचायत बनने के बाद पहली बार डोबड़ा गांव पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का ग्राम वासियों ने जबरदस्त स्वागत किया| ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा कर पूरे गांव में दिलावर के विकास रथ को घुमाया गया| सभा स्थल पर पहुंचने पर मंच पर ग्रामीणों ने 51 फीट लंबा साफा पहनकर दिलावर के प्रति कृतज्ञ और आभार प्रकट किया| गांव के युवाओं की ओर से दिलावर को 51 किलो पुष्प से बना भारी भरकम हार पहनाया गया|

कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा से की मुलाकात है इसी गांव के रहने वाले हैं ने डोबड़ा गांव को ग्राम पंचायत बनाए जाने पर पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कि हमारे विधायक और राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री के कारण ही ग्राम डोबड़ा आज पंचायत बन गया है| हम सब इस गांव के निवासी मदन दिलावर के सदैव ऋणी रहेंगे| भाजपा नेता मोतीलाल मीणा ने एक-एक कर मदन दिलावर द्वारा दो वर्षों में गांव के विकास के लिए कराए गए कामों को गिनाया| मोतीलाल मीणा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस गांव से हमेशा भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारती है उसके बावजूद विधायक और सरकार के मंत्री मदन दिलावर ने जितना दिल खोलकर विकास का काम किया है उतना कोई नेता नहीं कर सकता| गांव के लोगों को यह सोचना चाहिए केवल बीजेपी के नेता और सरकार ही है जो लगातार उनका भला कर रही है|

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डोबड़ा वासियों को बधाई देता हूं अब आपका गांव ग्राम पंचायत बन गया है| अब आपको अपने कामों के लिए ग्राम पंचायत कालिया खेड़ी नहीं जाना पड़ेगा| सरपंच भी आपका अपना होगा और विकास अधिकारी भी अब यही बैठेगा तो आपके सारे काम यही गांव में ही हो जाएंगे| मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आपकी ग्राम पंचायत में 750 परिवारों को निःशुल्क खाद्य सुरक्षा योजना का गेहूं देते हैं और 850 लोगों को 1250 रूपये पेंशन हर महीने मिलती है| मदन दिलावर ने कालिया खेड़ी से डोबड़ा तक सड़क निर्माण से लेकर गांव में इंटरलॉकिंग, श्मशान घाट का विकास, स्कूल में मरम्मत के कार्य,सामुदायिक भवन में निर्माण सहित 2 वर्षों में गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूची बताई|

विकास रथ यात्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा,कोटा जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, मंडाना मंडल भाजपा अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, युवा मोर्चा के देहात जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना, ग्राम पंचायत कालिया खेड़ी की सरपंच बजरंगी भाई मीणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश हाडा पूर्व मंडल अध्यक्ष हुकम चंद शर्मा,पूर्व मंडल महामंत्री तेजस शर्मा, दरा के सरपंच रामगोपाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल थे |
 

TAGGED:Gram PanchayatMinister Madan DilawarRajasthanदेश
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बसपा परिवार में खुशियों की बहार: आकाश आनंद के घर नन्हीं परी का आगमन, मायावती ने बसपा परिवार में खुशियों की बहार: आकाश आनंद के घर नन्हीं परी का आगमन, मायावती ने
अगली ख़बर क्रिसमस से पहले मैग्नेटो मॉल में हंगामा, भीड़ ने सजावट को पहुंचाया नुकसान क्रिसमस से पहले मैग्नेटो मॉल में हंगामा, भीड़ ने सजावट को पहुंचाया नुकसान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?