रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कर्नाटक में राजनीति के जाल में उलझे डीके शिवकुमार, दावोस दौरा रद्द
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - कर्नाटक में राजनीति के जाल में उलझे डीके शिवकुमार, दावोस दौरा रद्द

कर्नाटक में राजनीति के जाल में उलझे डीके शिवकुमार, दावोस दौरा रद्द

UB News Network
Last updated: जनवरी 17, 2026 6:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कर्नाटक में राजनीति के जाल में उलझे डीके शिवकुमार, दावोस दौरा रद्द
साझा करें

 बेंगलुरु
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में शामिल होने के लिए प्रस्तावित आधिकारिक दौरा रद्द कर दिया है. वह 18 जनवरी से शुरू होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम बदल गया.

सूत्रों के मुताबिक, दावोस दौरा रद्द करने के पीछे दिल्ली और बेंगलुरु में बढ़ती राजनीतिक और आधिकारिक व्यस्तताएं बड़ी वजह हैं. आने वाले दिनों में डीके शिवकुमार की AICC के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें प्रस्तावित हैं, जिन्हें देखते हुए यह फैसला लिया गया.

जानकारी के अनुसार, डीके शिवकुमार इस समय केंद्र सरकार के खिलाफ MNREGA (मनरेगा) को लेकर राज्य सरकार के अभियान की अगुवाई भी कर रहे हैं. इसी मुद्दे पर कर्नाटक विधानसभा का पांच दिवसीय विशेष सत्र 22 जनवरी से शुरू होने वाला है, जिसमें सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं.

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि कर्नाटक की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और अंदरूनी समीकरणों ने भी दावोस यात्रा रद्द करने में अहम भूमिका निभाई. राज्य की राजनीति में चल रही हलचल के बीच डीके शिवकुमार का बेंगलुरु और दिल्ली में मौजूद रहना पार्टी और सरकार दोनों के लिहाज से जरूरी माना जा रहा है.

हालांकि आधिकारिक तौर पर सरकार की ओर से दावोस दौरा रद्द करने की कोई विस्तृत वजह नहीं बताई गई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंच से ज्यादा प्राथमिकता इस वक्त घरेलू राजनीति और प्रशासनिक चुनौतियों को दी जा रही है.

TAGGED:DK Shivakumar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहार विधानसभा के बजट सत्र में खत्म होगा आरजेडी, कांग्रेस और RLM में टूट का सस्प बिहार विधानसभा के बजट सत्र में खत्म होगा आरजेडी, कांग्रेस और RLM में टूट का सस्प
अगली ख़बर कांग्रेस नेता छत्रपति यादव के भोज में पहुंचे दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक कांग्रेस नेता छत्रपति यादव के भोज में पहुंचे दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?