मंगलवार, अप्रैल 28, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: डिजिटल डिलीवरी, खून की वारदात: ऑनलाइन ऑर्डर से पहुंचा हथियार, पुलिस जांच में बड़
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - डिजिटल डिलीवरी, खून की वारदात: ऑनलाइन ऑर्डर से पहुंचा हथियार, पुलिस जांच में बड़

डिजिटल डिलीवरी, खून की वारदात: ऑनलाइन ऑर्डर से पहुंचा हथियार, पुलिस जांच में बड़

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 18, 2026 6:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
डिजिटल डिलीवरी, खून की वारदात: ऑनलाइन ऑर्डर से पहुंचा हथियार, पुलिस जांच में बड़
साझा करें

नई दिल्ली

ऑनलाइन ऑर्डर, ऑफलाइन कत्ल…जी हां ये कहानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है। यहां अपराधियों ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स Blinkit पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर करके धारदार हथियार खरीदे। इसके बाद उन चाकूओं से ऑफलाइन कत्ल कर डाला। दिल्ली पुलिस की जांच में मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज कर कंपनी को नोटिस भेजने की तैयारी दिल्ली पुलिस कर रही है।

दरअसल मामला पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से जुड़ा है। य़हां जहां अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। जांच की कड़ियां आगे बढ़ीं तो खरीद का स्रोत ब्लिंकिट प्लेटफॉर्म तक जा पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बटनदार (स्विचब्लेड) चाकू की बिक्री कानूनन प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। ऐसे हथियारों की खुली बिक्री आर्म्स एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन मानी जाती है। आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर इन्हें सामान्य किचन टूल्स की तरह सूचीबद्ध कर डिलीवर किया जा रहा था।

पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर ऑर्डर दिया
संदेह की पुष्टि के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर ऑर्डर देने की रणनीति अपनाई। अधिकारियों ने बताया कि टेस्ट खरीद के दौरान बटनदार चाकू डिलीवर हुआ, जिससे प्राथमिक तौर पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच यहीं नहीं रुकी। पुलिस टीमों ने दिल्ली के कई डार्क स्टोर्स और वेयरहाउस पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई दर्जन बटनदार चाकू बरामद किए।

पुलिस का कहना है कि कंपनी को जल्द नोटिस भेजा जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और यदि लापरवाही या नियमों की अनदेखी साबित होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ख्याला की दो हत्याओं से शुरू हुई यह कड़ी अब ऑनलाइन बाजार की जवाबदेही तक पहुंच गई है, जहां एक क्लिक की आसानी के साथ कानून का पालन भी उतना ही जरूरी है।

TAGGED:Blinkit
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मोहन सरकार ने विभिन्न सेक्टर्स को दी बड़ी राहत, देखें कृषि, शिक्षा, खेल और लाड़ल मोहन सरकार ने विभिन्न सेक्टर्स को दी बड़ी राहत, देखें कृषि, शिक्षा, खेल और लाड़ल
अगली ख़बर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट पेश वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट पेश

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?