गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रिलीज के साथ ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, पाकिस्तान में चोरी-छिपे देखी जा रही फिल्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - रिलीज के साथ ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, पाकिस्तान में चोरी-छिपे देखी जा रही फिल्

रिलीज के साथ ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, पाकिस्तान में चोरी-छिपे देखी जा रही फिल्

UB News Network
Last updated: मार्च 20, 2026 7:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
रिलीज के साथ ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, पाकिस्तान में चोरी-छिपे देखी जा रही फिल्
साझा करें

मुंबई
धुरंधर पार्ट वन की तरह इसका दूसर पार्ट द रिवेंज पाकिस्तान में बैन है। मूवी को लेकर पड़ोसी देश में इतना जबरदस्त क्रेज है कि वहां इसका पाइरेटेड वर्जन धड़ाधड़ देखा जा रहा है। पाकिस्तान से एक जर्नलिस्ट ने ट्विटर (X) पर क्लिप शेयर की है। इसमें दिखा रहे हैं कि वह लाहौर में टीवी पर धुरंधर 2 देख रहे हैं। इस पोस्ट पर भारत और पाकिस्तान के लोगों के मजेदार कमेंट्स दिख रहे हैं।

रिलीज होते ही पाइरेसी शुरू
धुरंधर का पहला पार्ट पाकिस्तानी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उस वक्त कई पोस्ट और वीडियोज वायरल थे जिसमें लोग रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की तारीफ करते दिखे थे। इसके बाद पाकिस्तान की गलियों में धुरंधर की पाइरेटेड सीडीज भी बिकती दिखी थीं। अब पार्ट 2 आते ही इसका पाइरेटेड वर्जन पाकिस्तान पहुंच गया और वहां की जनता इस भारतीय फिल्म के मजे ले रही है।

लोगों ने लिए मजे
खालिद महमूद खालिद नाम के ट्विटर हैंडल से क्लिप शेयर की गई है जिसमें धुरंधर द रिवेंज की शुरुआत का एक सीन दिख रहा है। खालिद ने ट्वीट किया है, लाहौर में धुरंधर 2 देख रहा हूं। इस पर कई सारे कमेंट्स हैं। एक यूजर ने मजे लेने की कोशिश की है। लिखा है, टीवी स्क्रीन में थोड़ा क्रैक है लगता है T20 वर्ल्डकप मैच देख लिया। एक ने लिखा है, ब्रह्मोस की तरह धुरंधर भी उनके लिए फ्री है। एक ने लिखा है, खुलेआम पाइरेसी।

इंडियन सिनेमा से प्यार
एक और कमेंट है, लाहौर में बैठकर पाकिस्तान की ही बर्बादी देख रहा है। पाकिस्तान की तरफ से कमेंट है, हां देख रहे हैं क्योंकि हमें मनोरंजन की जरूरत है और दुनिया में भारत के कॉन्टेंट से ज्यादा हंसने लायक और क्या है। एक ने लिखा है कि धुरंधर की पाइरेसी वहां इतनी जल्दी पहुंच गई, पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद ये इंडियन सिनेमा के लिए प्यार को दिखाता है।

पाकिस्तान के मार्केट में खूब बिकी सीडीज
पाकिस्तान में धुरंधर के पहले पार्ट की सीडी 50 रुपये में बिक रही थी। न्यूजीलैंड के एक यूट्यूबर ने क्लिप शेयर की थी जिसमें सीडी मार्केट दिखाया था। वहां दुकानदार से दाम भी पूछे थे।

धुरंधर का भारत में क्रेज
धुरंधर 2 आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी और लीड रोल में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी हैं। धुरंधर द रिवेंज नाम से फिल्म रिलीज हुई है जिसकी टैगलाइन है हौसला ईधन बदला। मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और पहले दिन इसकी भारत में कमाई 145 करोड़ नेट पहुंच चुकी है।

TAGGED:Dhurandhar 2Entertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शरजील इमाम को मिली जमानत, 6 साल बाद रिहाई, जानिए किन शर्तों पर मिली ‘आजादी’ शरजील इमाम को मिली जमानत, 6 साल बाद रिहाई, जानिए किन शर्तों पर मिली ‘आजादी’
अगली ख़बर सीजफायर पर सवाल: अफगानिस्तान बोला– पाकिस्तान ने डूरंड लाइन पर खोली आग सीजफायर पर सवाल: अफगानिस्तान बोला– पाकिस्तान ने डूरंड लाइन पर खोली आग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?