मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री का संदेश
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री का संदेश

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री का संदेश

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 7:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री का संदेश
साझा करें

लखनऊ

 12 जनवरी भारत ऐसा देश है जहां टेलर नहीं, चरित्र व्यक्ति को जेंटलमैन बनाता है…स्वामी विवेकानंद के शिकागो व्याख्यान के इस उद्धरण के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ताकत व प्रतिभा को पहचानें।
लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से बात करते हुए आज के युवाओं को उनके विचारों से जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की धरा में जन्म लेकर दुनिया को केवल भारत की संस्कृति से परिचित ही नहीं कराया, बल्कि भारत की वास्तविक ताकत का अहसास भी दुनिया को कराया। ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरित होकर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश को आगे बढ़ाने के लिए  एकजुट होकर प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद को पढ़ें-गढ़ें और समझें कि वो परिस्थितियां क्या रही होंगी कि जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, भारत के अंदर सांस लेने की इजाजत नहीं थी, कहीं आने जाने की इजाजत नहीं थी लेकिन देश में अंग्रेजी हुकूमत होने के बावजूद मां भारती का वह सपूत दुनिया के नक्शे पर भारत की संस्कृति का झंडा लहराने में सफल हुआ। शिकागो के उस सम्मेलन में जब स्वामी विवेकानंद गए होंगे, तब क्या परिस्थिति रही होगी, जब आमंत्रण भी नहीं था, पहुंचने का टिकट भी नहीं था। रहने, खाने को पैसे भी नहीं थे। स्वामी विवेकानंद को सिर्फ जानकारी मिली थी कि दुनिया की ढेर सारी संस्कृतियों के बारे में एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन शिकागो में हो रहा है, तो वह वहां पहुंच गए। शिकागो के उस हॉल में जब वे पहुंचे तो उनकी वेशभूषा देखकर दुनिया भर के प्रतिनिधि उन पर हंसे लेकिन स्वामी विवेकानंद के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कुछ ही मिनटों में सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सारे वक्ता “लेडीज एंड जेंटलमैन” बोलकर अभिवादन कर रहे थे लेकिन स्वामी विवेकानंद ने “सिस्टर्स एंड ब्रदर्स”, यानी पूरी दुनिया उनका परिवार है, कहकर अभिवादन किया। विवेकानंद ने कहा था, ‘आप मेरी वेशभूषा देखकर हंस रहे हैं लेकिन आपके देश में टेलर आपको जेंटलमैन बनाता है, वहीं हमारे भारत में टेलर नहीं, चरित्र जेंटलमैन बनाता है।’

उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि, “स्वामी विवेकानंद मानते थे कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं तो अब आप अपनी ताकत को पहचानिए। आज नया चलन चल गया है कि सब मार्कशीट के पीछे भाग रहे हैं। किसी के 97 प्रतिशत आ गए तो वो बच्चा छलांग लगा देता है। ऐसा नहीं करना है। भारत की भूमि उर्वरा भूमि है। यहां ऐसे युवा तैयार हुए हैं जिन्होंने दुनिया की चुनौती को स्वीकार किया है और हमें तो गर्व हासिल है कि हमें प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में काम करने का अवसर मिला है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। युवा केवल अवसर ढूंढ़ने वाला नहीं, बल्कि अवसर बनाने वाला बन रहा है। हमारी सरकार का काम मंच देना है, युवाओं की प्रतिभा अपना रास्ता खुद ढूंढ़ लेती है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अनुशासन, कौशल, आत्मविश्वास से लैस होकर अपनी पहचान को उत्तर प्रदेश की पहचान से जोड़ें। युवा सशक्त होगा तो प्रदेश व देश भी सशक्त होगा।

TAGGED:Deputy Chief MinisterUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें: झारखंड के इन जिलों में 13 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें: झारखंड के इन जिलों में 13 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट
अगली ख़बर युवाओं को क्षेत्रीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने लगाये जा रहे हैं रोजगार मेले युवाओं को क्षेत्रीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने लगाये जा रहे हैं रोजगार मेले

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?