सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दिल्ली ने आरसीबी के विजय रथ को रोका, 7 विकेट से रौंदा, अंक तालिका में बदलाव
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - दिल्ली ने आरसीबी के विजय रथ को रोका, 7 विकेट से रौंदा, अंक तालिका में बदलाव

दिल्ली ने आरसीबी के विजय रथ को रोका, 7 विकेट से रौंदा, अंक तालिका में बदलाव

UB News Network
Last updated: जनवरी 25, 2026 11:35 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
दिल्ली ने आरसीबी के विजय रथ को रोका, 7 विकेट से रौंदा, अंक तालिका में बदलाव
साझा करें

 नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अनुशासित और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 20 ओवर में सिर्फ 109 रन पर समेट दिया. इसके बाद दिल्ली ने 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और आरसीबी को इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया.

दिल्ली ने आरसीबी को चटाई धूल

दिल्ली की जीत में लॉरा वोलवार्ट ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम किया.
    
हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने चौथे ओवर तक 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 16 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि लिज़ेल ली सिर्फ 6 रन ही बना सकीं.

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और लॉरा वोलवार्ट ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला और जीत की ओर बढ़ाया. रोड्रिग्स ने 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए. वहीं वोलवार्ट ने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया.

मारिज़ाने कैप ने 15 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए और श्रेयंका पाटिल की गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई.

आरसीबी की ओर से सायली सतघरे सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 18 रन देकर दो विकेट झटके. राधा यादव को एक विकेट मिला.

जानें अंक तालिका का हाल

इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स छह अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरसीबी 10 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. कप्तान स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए और वह टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं. उनके अलावा राधा यादव ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए.

आरसीबी की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस (9) के बीच 36 रन की ओपनिंग साझेदारी ही टीम की सबसे बड़ी साझेदारी रही. इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई और टीम 14वें ओवर में 78 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी. पूरी टीम 20 ओवर में 109 रन पर सिमट गई.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहीं. मारिज़ाने कैप, मिन्नू मणि और चिनेल हेनरी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि श्री चरनी को एक सफलता मिली.

TAGGED:rcbSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना में NEET छात्रा की मौत: कपड़ों पर मिला ‘स्पर्म’, DNA जांच से सुलझेगा मामला पटना में NEET छात्रा की मौत: कपड़ों पर मिला ‘स्पर्म’, DNA जांच से सुलझेगा मामला
अगली ख़बर भारत का वर्ल्ड कप में जीत का सिलसिला जारी, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, वैभव- भारत का वर्ल्ड कप में जीत का सिलसिला जारी, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, वैभव-

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?