शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दिल्ली कैपिटल्स को झटका: कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - दिल्ली कैपिटल्स को झटका: कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन

दिल्ली कैपिटल्स को झटका: कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 6:20 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
दिल्ली कैपिटल्स को झटका: कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन
साझा करें

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन रन से मैच हार गई थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई।

डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुजरात जॉइंंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’

इसमें आगे कहा गया है, ‘इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि उनकी टीम ने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए, इसलिए जेमिमा पर डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’

दिल्ली कैपिटल्स को झेलनी पड़ी हार
अगर गुजरात जॉइंट्स से हुए मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीजी की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (58 रन) के अर्धशतक के बाद सोफी डिवाइन के चार विकेट निर्णायक साबित हुए।

इस जीत से गुजरात जॉइंट्स के आठ अंक हो गए हैं जिससे उसने तालिका में मुंबई इंडियंस को तीसरे स्थान पर खिसका कर दूसरा स्थान हासिल किया। गुजरात जॉइंट्स ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मूनी के अर्धशतक से नौ विकेट पर 174 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स निकी प्रसाद (47 रन) और स्नेह राणा (29 रन) के बीच सातवें विकेट के लिए 31 गेंद में 70 रन की साझेदारी से जीत के करीब पहुंच गई थी लेकिन अंतिम ओवर में दोनों के विकेट गंवाने से 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर खिसकी दिल्ली कैपिटल्स
टीम के लिए शीर्ष क्रम की बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरूआत नहीं दिला सकीं और मध्यक्रम में भी कोई अहम योगदान नहीं रहा। पिछले मैच में शीर्ष पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (छह अंक) इस हार से चौथे स्थान पर खिसक गई।

 

TAGGED:Jemimah RodriguesSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गोदाम संचालकों के लिए नई कमाई का रास्ता, वैकल्पिक भंडारण पर मंत्री राजपूत का जोर गोदाम संचालकों के लिए नई कमाई का रास्ता, वैकल्पिक भंडारण पर मंत्री राजपूत का जोर
अगली ख़बर परिवहन मंत्री विज ने सोलर पैनल व ई-वाहनों को लेकर स्पेशल बजट का दिया सुझाव परिवहन मंत्री विज ने सोलर पैनल व ई-वाहनों को लेकर स्पेशल बजट का दिया सुझाव

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?