मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दरभंगा तनाव की गिरफ्त में: पुलिस पर हमला, जवाबी लाठीचार्ज; क्या थी विवाद की वजह?
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दरभंगा तनाव की गिरफ्त में: पुलिस पर हमला, जवाबी लाठीचार्ज; क्या थी विवाद की वजह?

दरभंगा तनाव की गिरफ्त में: पुलिस पर हमला, जवाबी लाठीचार्ज; क्या थी विवाद की वजह?

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 8, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
दरभंगा तनाव की गिरफ्त में: पुलिस पर हमला, जवाबी लाठीचार्ज; क्या थी विवाद की वजह?
साझा करें

दरभंगा

बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास 8 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग करने लगे। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा। इस दौरान कई महिलाएं भी सड़क पर उतरकर पुलिस के खिलाफ हंगामा करती नजर आईं।  गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान और उसके टेम्पो में आग लगा दी, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई। हालात काफी बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लगातार उपद्रव कर रहे लोगों को शांत कराने में जुटी हुई हैं, ताकि स्थिति को काबू में किया जा सके और कानून-व्यवस्था बहाल रहे।

एसएसपी पहुंचे मौके पर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और जरूरी सैंपल जुटाए जा रहे हैं।

खेलते समय गायब हुई थी बच्ची, रात में मिला शव
बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय घर से बाहर तालाब किनारे दूसरी बच्चियों के साथ खेलने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात इलाके में कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और देखा गया कि पास की दीवार पर भी काफी खून पड़ा हुआ था।

बच्चों की गवाही और CCTV से पकड़ा गया आरोपी
घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ खेल रही बच्चियों ने बताया कि विकास महतो बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे की ओर ले गया था। बच्चों की पहचान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची के खून से सने कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। लोग आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर तैनात है और हालात पर नजर रखे हुए है। प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:BiharDarbhangaViolent clash
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 65 लाख परिवार अब सुरक्षित, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का बड़ा असर 65 लाख परिवार अब सुरक्षित, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का बड़ा असर
अगली ख़बर नेशनल हाईवे बना मौत का रास्ता: कोहरे में ट्रक से टकराई बस, बड़ा सड़क हादसा नेशनल हाईवे बना मौत का रास्ता: कोहरे में ट्रक से टकराई बस, बड़ा सड़क हादसा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?