रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दलित महिला हत्याकांड: आरोपी की रहस्यमयी मौत, जंगल से बरामद हुआ शव, मामले में लव
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दलित महिला हत्याकांड: आरोपी की रहस्यमयी मौत, जंगल से बरामद हुआ शव, मामले में लव

दलित महिला हत्याकांड: आरोपी की रहस्यमयी मौत, जंगल से बरामद हुआ शव, मामले में लव

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
दलित महिला हत्याकांड: आरोपी की रहस्यमयी मौत, जंगल से बरामद हुआ शव, मामले में लव
साझा करें

बेंगलुरु
कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर कस्बे में 30 वर्षीय दलित महिला की सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह हत्या उसके परिचित व्यक्ति ने की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दीपन एमएन ने बताया कि आरोपी रफीक इमामसाब का शव रविवार को येल्लापुर के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से कस्बे में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है और कई हिंदू संगठनों ने रविवार को येल्लापुर में बंद का आह्वान किया है। उन्होंने महिला की हत्या को लव जिहाद का मामला बताया है। मृतका की पहचान येल्लापुर के कलम्मा नगर निवासी 30 वर्षीय रंजीता भानसोड के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, उसी इलाके का रहने वाला रफीक महिला की हत्या का मुख्य आरोपी था। पुलिस ने बताया कि रफीक और रंजीता स्कूल के दिनों से दोस्त थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी महिला पर शादी का दबाव डाल रहा था। जब महिला ने इससे इनकार किया, तो उसने सरे आम कथित तौर पर चाकू से महिला पर हमला कर दिया।’ यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब रंजीता अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थी।

पहले से शादीशुदा थी महिला
पुलिस ने बताया कि रंजीता ने लगभग 12 साल पहले महाराष्ट्र के सोलापुर के सचिन कटेरा से शादी की थी और उनका 10 साल का बेटा है। पुलिस ने बताया कि वह अपने पति से अलग येल्लापुर में अपने परिवार के साथ रह रही थी, जहां वह एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन सहायिका के रूप में काम करती थी। आरोपी अक्सर उसके घर भोजन के लिए आता था, लेकिन तनाव तब बढ़ गया जब उसने शादी करने पर जोर दिया जिसका रंजीता और उसके परिवार ने विरोध किया। हत्या के बाद, आक्रोशित निवासियों और हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाते हुए येल्लापुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।

लव जिहाद का बताया जा रहा मामला
इसी बीच, रफीक का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा, ‘यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है, जिसमें अविवाहित महिलाओं, विधवाओं या तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाया जाता है।’ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र रविवार को रंजीता के परिवार से मुलाकात करेंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने येल्लापुर और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

TAGGED:Dalit woman murder case
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर VHT 2025-26 अपडेट: 5 राउंड के बाद इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, जानिए टॉप-10 बैटर VHT 2025-26 अपडेट: 5 राउंड के बाद इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, जानिए टॉप-10 बैटर
अगली ख़बर अमेरिका के वेनेजुएला हमले पर भड़के शशि थरूर, बोले— अब दुनिया में ‘जंगलराज’ चल रह अमेरिका के वेनेजुएला हमले पर भड़के शशि थरूर, बोले— अब दुनिया में ‘जंगलराज’ चल रह

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?