शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: साइबर खतरा: 14 करोड़ अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, तुरंत जानें Gmail सुरक्षा स्थिति
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - साइबर खतरा: 14 करोड़ अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, तुरंत जानें Gmail सुरक्षा स्थिति

साइबर खतरा: 14 करोड़ अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, तुरंत जानें Gmail सुरक्षा स्थिति

UB News Network
Last updated: जनवरी 29, 2026 5:06 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
साइबर खतरा: 14 करोड़ अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, तुरंत जानें Gmail सुरक्षा स्थिति
साझा करें

 नई दिल्ली
पिछले कुछ दिनों से टेक दुनिया में एक खबर तेजी से घूम रही है. करीब 149 मिलियन ईमेल्स और पासवर्ड्स इंटरनेट पर खुले में मिल रहे हैं. पहली नजर में ये किसी बड़े हैक की तरह लगता है. लेकिन असल कहानी थोड़ी अलग है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डेटा किसी एक कंपनी के सर्वर को तोड़कर नहीं चुराया गया. बल्कि सालों से अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स से पहले हुए पुराने डेटा लीक्स को जोड़कर एक नया बड़ा डेटाबेस तैयार किया गया है. आसान भाषा में कहें तो.. पुरानी चोरियां जोड़कर एक नई लिस्ट बनाई गई है.

यही वजह है कि Gmail, Facebook, Instagram, Netflix, PayPal जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स घबराए हुए हैं, कि कहीं उनका डेटा भी तो इसमें नहीं है.

असल खतरा क्या है?

अगर आपका ईमेल और पासवर्ड किसी पुराने डेटा लीक में पहले ही लीक हो चुका है और आपने वही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल किया है, तो हैकर्स उसे दूसरे अकाउंट्स में भी ट्राई कर सकते हैं. इसे क्रेडेंशियल शिफ्टिंग अटैक कहा जाता है. यानी समस्या सिर्फ एक वेबसाइट की नहीं, बल्कि आपकी पासवर्ड हैबिट की है.

कैसे पता करें कि आपका डेटा लीक हुआ या नहीं?

यहीं काम आती है एक भरोसेमंद वेबसाइट जिसका नाम है Have I Been Pwned. यह वेबसाइट ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Troy Hunt ने बनाई है और दुनिया भर की बड़ी कंपनियां भी इस पर ट्रस्ट करती हैं. इससे पहले भी कई बार डेटा लीक के दौरान ये वेबसाइट काफी पॉपुलर हुई है 

इस साइट पर आपको बस अपना ईमेल डालना होता है. अगर आपका ईमेल किसी बड़े डेटा लीक में पाया गया है, तो साइट तुरंत बता देती है. ये वेबसाइट यूज करना काफी आसान है और ये फ्री भी है. 

    कौन सी वेबसाइट से डेटा लीक हुआ

    किस साल ब्रीच हुआ

    क्या सिर्फ ईमेल लीक हुआ या पासवर्ड्स भी शामिल हैं.

अगर आपका डेटा लीक मिल जाए तो क्या करें?

घबराने की जरूरत नहीं. ये चार काम तुरंत कर लें.

    जिस साइट से लीक हुआ है, वहां पासवर्ड तुरंत बदलें

    अगर वही पासवर्ड दूसरी साइट्स पर है, वहां भी बदलें

    आगे से हर बड़ी साइट पर अलग पासवर्ड रखें

    2-step verification तुरंत ऑन कर लें.

पासवर्ड मैनेजमेंट के लिए आप पेड वर्जन पासवर्ड टूल ले सकते हैं. 1Pass जैसे टूल्स काफी पॉपुलर हैं जो आपका पासवर्ड मैनेज करते हैं और यूनीक पासवर्ड जेनेरेट भी कर सकते हैं. 

TAGGED:featuredpassword
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर UGC पर घिरे दिग्विजय सिंह, बोले—सजा हटाने का फैसला संस्थान का, झूठे प्रचार से भ् UGC पर घिरे दिग्विजय सिंह, बोले—सजा हटाने का फैसला संस्थान का, झूठे प्रचार से भ्
अगली ख़बर हरियाणा बजट के लिए मिस्ड काल या लिंक के जरिए 31 तक दें सुझाव हरियाणा बजट के लिए मिस्ड काल या लिंक के जरिए 31 तक दें सुझाव

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?