शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंदौर में साइबर क्राइम: शादी से मना करने पर इंजीनियर ने युवती की बदनामी की, आरोप
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - इंदौर में साइबर क्राइम: शादी से मना करने पर इंजीनियर ने युवती की बदनामी की, आरोप

इंदौर में साइबर क्राइम: शादी से मना करने पर इंजीनियर ने युवती की बदनामी की, आरोप

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 5:31 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
इंदौर में साइबर क्राइम: शादी से मना करने पर इंजीनियर ने युवती की बदनामी की, आरोप
साझा करें

इंदौर 
 इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिविल इंजीनियर व डाटा एनालिस्ट का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. वह सनकी आशिक की तरह गंदी हरकतें कर रहा था. उसने क्राइम के कई सीरियल देखकर युवती को बदनाम करने की साजिश रची. उसने युवती के एडिट न्यूड फोटोग्राफ इंदौर के विभिन्न सुलभ शौचालय में चस्पा किए. युवती व परिजनों की शिकायत पर उसे दबोचा गया.

शादी नहीं होने से बौखलाया इंजीनियर

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार आरोपी आयुष अग्निहोत्री सिविल इंजीनियर है. वह डाटा एनालिस्ट के रूप में काम करता है. बीते दिनों परिवार वालों ने उसकी शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से तय की. कुंडली का मिलान नहीं होने के कारण युवती से रिश्ता तय नहीं हो पाया. 

आरोपी आयुष अग्निहोत्री को आशंका थी कि युवती के परिजनों ने उसकी शादी नहीं होने दी. इसके बाद वह युवती और उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश रचने लगा.

क्राइम के सीरियल देखकर रची साजिश

आरोपी ने क्राइम के कई एपिसोड देखे. इस दौरान उसने एक एपिसोड देखा, जिसमें युवती को बदनाम करने के लिए साजिश रची जाती है. आरोपी आयुष अग्निहोत्री ने युवती और उसके परिवार की कुछ महिलाओं के फोटो सोशल मीडिया से निकाले. इन फोटो को एडिट कर इंदौर के विभिन्न सुलभ शौचालयों और अन्य जगहों पर चस्पा कर दिए. इस दौरान कई आपत्तिजनक बातों का जिक्र भी युवती और उसकी परिवार की महिलाओं के बारे में किया.

आपत्तिजनक फोटो डाक से युवती के घर भेजे

जब युवती और उसके परिवार को एक के बाद एक कई फोन आने लगे तो वे परेशान हो गए. इसकी शिकायत बाणगंगा पुलिस थाने में की. पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की. क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल कर 25 दिन में आरोपी आयुष अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब युवती से उसकी शादी नहीं हुई तो वह उसे बदनाम करने के लिए ये कृत्य करने लगा.

युवती के घर के आसपास भी फोटो चस्पा किए

आरोपी ने बताया “उसने युवती और उसके परिजनों के कुछ न्यूड फोटो बनाए. इसे वह डाक विभाग के माध्यम से भेजता था. वह देवास व उज्जैन जाता था. वहां से डाक के माध्यम से युवती और उसके परिजनों को पोस्ट कर देता था. इसके अलावा कई जगहों पर न्यूड फोटो चस्पा किए. युवती के घर के आस-पास भी ये फोटो चस्पा किए. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया “आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसके घर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है.” 

TAGGED:Madhya Pradeshnude photo
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शीतलहर की चपेट में राजस्थान, कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री से कम शीतलहर की चपेट में राजस्थान, कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री से कम
अगली ख़बर 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का एलान: सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का एलान: सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?