रविवार, मार्च 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: CUET-PG 2026 एडमिट कार्ड जारी, इस दिन खुलेंगे एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारिया
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - CUET-PG 2026 एडमिट कार्ड जारी, इस दिन खुलेंगे एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारिया

CUET-PG 2026 एडमिट कार्ड जारी, इस दिन खुलेंगे एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारिया

UB News Network
Last updated: मार्च 2, 2026 3:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
CUET-PG 2026 एडमिट कार्ड जारी, इस दिन खुलेंगे एग्जाम सेंटर के बारे में जानकारिया
साझा करें

देशभर के विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी (सीयूईटी-पीजी) 6 से 27 मार्च के बीच किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए 6 और 7 मार्च को निर्धारित परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। संबंधित विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

इंदौर में 3 परीक्षा केंद्र बने
अन्य तिथियों की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इंदौर जिले में इस बार दो से तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यहां करीब 15 से 20 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप) परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थी समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें।

विषयवार परीक्षा तिथियां अलग-अलग निर्धारित

एनटीए ने परीक्षा को अलग-अलग सत्रों में आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया है। कुल 15 दिनों में 44 सत्र आयोजित होंगे। कुछ तिथियों 14, 15, 20, 21, 22, 23 और 26 मार्च को परीक्षा नहीं रखी गई है। जिन दिनों परीक्षा होगी, उन दिनों दो से तीन शिफ्ट में पेपर लिए जाएंगे। पहले दिन योग, खेल विज्ञान, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषयों की परीक्षा से शुरुआत होगी। विषयवार परीक्षा तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई है।
बदला हुआ परीक्षा पैटर्न

इस बार परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया गया है। प्रश्नपत्र 300 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। देशभर में करीब 4 लाख 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।

41 भाषाओं में प्रश्नपत्र

अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी के साथ कुल 41 भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, कुछ पाठ्यक्रमों के लिए भाषा संबंधी विशेष प्रावधान किए गए हैं। एमटेक और उच्च विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में होंगे। आचार्य पाठ्यक्रम के प्रश्नपत्र केवल संस्कृत में उपलब्ध रहेंगे। भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन के प्रश्नपत्र त्रिभाषी (हिंदी. संस्कृत और अंग्रेजी) होंगे। हिंदू अध्ययन विषय के पेपर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध रहेंगे। 

TAGGED:CUET PG 2026Education/Career
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अवैध कारोबार का खुलासा: हड्डा रोड़ी से मिला प्रतिबंधित मांस का स्टॉक, 4 आरोपी पक अवैध कारोबार का खुलासा: हड्डा रोड़ी से मिला प्रतिबंधित मांस का स्टॉक, 4 आरोपी पक
अगली ख़बर सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम: होली और रमजान पर एमपी में हाई अलर्ट, सख्त सुरक्षा नि सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम: होली और रमजान पर एमपी में हाई अलर्ट, सख्त सुरक्षा नि

ये भी पढ़ें

15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

“विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

“विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के

गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के

ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़

ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?