शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राजस्थान के CRPF इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा छत्तीसगढ़ में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - राजस्थान के CRPF इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा छत्तीसगढ़ में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरा

राजस्थान के CRPF इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा छत्तीसगढ़ में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरा

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 5:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
राजस्थान के CRPF इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा छत्तीसगढ़ में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरा
साझा करें

टोंक.

राजस्थान के टोंक जिले के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा छत्तीसगढ़ में शहीद हो गए। घाड़ पंचायत के दौलतपुरा निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर भंवरलाल (54) पुत्र चतरा मीणा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

भंवरलाल की पार्थिव देह बुधवार सुबह विमान से जयपुर लाई गई, जहां से सेना के जवानों का काफिला सड़क मार्ग से टोंक के लिए रवाना हुआ। पार्थिव देह को घाड़ थाने लाया जाएगा, जहां से डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गांव दौलतपुरा में भंवरलाल मीणा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जवान की शहादत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। घर में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार रात से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। बिलखते हुए उनकी पत्नी ने कहा कि वे अगले महीने एक महीने की छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। 19 जनवरी की रात को उनसे फोन पर बात हुई थी। तब उन्होंने कहा कि था इसी साल बेटे की शादी करनी है। छुट्टी पर आने के बाद लड़की देखकर सगाई कर देंगे।

पेट्रोलिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दौलतपुरा गांव निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर भंवरलाल (54) पुत्र चतरा मीणा मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान बाइक समेत खाई में गिर गए थे। साथियों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका निधन हो गया। दोपहर में मोबाइल के जरिए इस दुखद सूचना से परिजनों को अवगत कराया गया।

सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन में थे तैनात
भंवरलाल मीणा ने अपने करियर की शुरुआत सिपाही पद से की थी और मेहनत व समर्पण के बल पर इंस्पेक्टर पद तक पहुंचे। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन में तैनात थे। भंवरलाल के बड़े भाई श्योजीराम मीणा का पहले निधन हो चुका है। बेटा लालाराम मीणा पंजाब में आर्मी में जवान है।

TAGGED:CRPF Inspector martyredRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राजगीर के जू सफारी में ठंड से राहत पाने सनबाथ करते दिखे शेर-बाघ-भालू राजगीर के जू सफारी में ठंड से राहत पाने सनबाथ करते दिखे शेर-बाघ-भालू
अगली ख़बर खेल हो या राजनीति सभी को हमेशा हार को जीत में बदलने के लिये एक आखरी दाव बचा कर र खेल हो या राजनीति सभी को हमेशा हार को जीत में बदलने के लिये एक आखरी दाव बचा कर र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?