शनिवार, फरवरी 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: क्रिकेट का रोमांच: सूर्यकुमार यादव के दोहरे शतक पर फैंस की नजर, हिटमैन का रिकॉर्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - क्रिकेट का रोमांच: सूर्यकुमार यादव के दोहरे शतक पर फैंस की नजर, हिटमैन का रिकॉर्

क्रिकेट का रोमांच: सूर्यकुमार यादव के दोहरे शतक पर फैंस की नजर, हिटमैन का रिकॉर्

UB News Network
Last updated: जनवरी 31, 2026 1:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
क्रिकेट का रोमांच: सूर्यकुमार यादव के दोहरे शतक पर फैंस की नजर, हिटमैन का रिकॉर्
साझा करें

तिरुवनंतपुरम
 भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. भारत ने पहले ही 5 मैचों की यह सीरीज सीरीज नाम कर ली है. टीम के पास 3-1 की बढ़त है. ऐसे में आज भारत की नजरें 4-1 से सीरीज जीतने पर होंगी. तिरुवनंतपुरम में कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ भारत को जिताने ही नहीं, बल्कि कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अगर उनका बल्ला चला तो वह रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे. एक छक्का लगाते ही सूर्या स्पेशल डबल सेंचुरी पूरी कर लेंगे.

रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से 33 रन दूर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त फॉर्म में लौटकर टीम इंडिया की बड़ी टेंशन दूर की. सीरीज के चार 4 मैचों में वह दो तूफानी अर्धशतक के साथ 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने चार मैचों में 32, 82, 56 और 8 रन की पारियां खेलीं तिरुवनंतपुरम में सूर्या अगर 33 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में उनके 3000 रन पूरे हो जाएंगे, जिससे टी20 इंटरनेशनल में वह 3000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे. वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे.

बड़े रिकॉर्ड्स पर सूर्यकुमार की नजर

सूर्यकुमार यादव ने अब तक 103 टी20 मैचों की 97 पारियों में 36.62 की औसत से 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 2967 रन बनाए हैं. आज वह अपनी 98वीं पारी में 3000 रन का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं, जिससे वह 100 से कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कोहली के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय होंगे. विराट कोहली ने 81 पारियां खेलकर 3000 रन इस फॉर्मेट में पूरे किए थे.

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव से ज्यादा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाए हैं. रोहित और विराट ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. रोहित शर्मा ने 159 मैचों की 151 पारियों में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाते हुए 4231 रन बनाए हैं. वहीं, विराट ने 125 मैचों की 117 पारियों में 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 4188 रन बनाए हैं.

एक छक्के के साथ पूरी कर लेंगे ‘डबल सेंचुरी’
सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए टी20 क्रिकेट में अब तक 199 छक्के जड़ चुके हैं. उनके पास आज नंबर-4 पर उतरकर छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने का सुनहरा मौका है. सूर्या चाहें तो मुकाबले की अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलकर इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं. ऐसा करते ही वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिसने टी20 क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 200 या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

TAGGED:SportsSuryakumar Yadavtop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरमनप्रीत कौर ने WPL 2026 में मारी बाज़ी, स्मृति मंधाना टॉप-5 में शामिल; पर्पल क हरमनप्रीत कौर ने WPL 2026 में मारी बाज़ी, स्मृति मंधाना टॉप-5 में शामिल; पर्पल क
अगली ख़बर MBBS छात्रों पर कार्रवाई: जबलपुर मेडिकल कॉलेज ने 8 छात्रों को सस्पेंड किया, साथ MBBS छात्रों पर कार्रवाई: जबलपुर मेडिकल कॉलेज ने 8 छात्रों को सस्पेंड किया, साथ

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?