रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: क्रिकेट धमाका: सुपर 8 में जगह बनाने वाली 5 टीमें तय, बाकी 3 स्थान के लिए मची जोर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - क्रिकेट धमाका: सुपर 8 में जगह बनाने वाली 5 टीमें तय, बाकी 3 स्थान के लिए मची जोर

क्रिकेट धमाका: सुपर 8 में जगह बनाने वाली 5 टीमें तय, बाकी 3 स्थान के लिए मची जोर

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 17, 2026 12:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
क्रिकेट धमाका: सुपर 8 में जगह बनाने वाली 5 टीमें तय, बाकी 3 स्थान के लिए मची जोर
साझा करें

नई दिल्ली.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में खेलने वाली 8 में से 5 टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं. भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने अगले दौर में जगह बनाई. इस वक्त सिर्फ 3 टीमें आगे जा सकती है और अपने अपने ग्रुप में सभी बेहतर करके आखिरी 8 में जगह बनाने की कोशिश में है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे के अगले मुकाबले तय करेंगे कि वो सुपर 8 में जाएंगे या सफर खत्म हो जाएगा.
भारत: ग्रुप ए में 6 अंक, +3.050 एनआरआर

भारत ने रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह पक्की की. भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहा है और तीन में से तीन मैच जीते हैं. तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तलाश में भारत ने 2026 की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ की थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम के 29 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन से नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत मिली, वहीं ईशान किशन की धमाकेदार 77 रन की पारी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच भारत की झोली में डाल दिया.
श्रीलंका: ग्रुप बी में 6 अंक, +2.462 एनआरआर

को-होस्ट श्रीलंका के लिए अब तक टूर्नामेंट शानदार रहा है. आयरलैंड के खिलाफ 20 रन की जीत से अभियान की शुरुआत की और उसके बाद लगातार मजबूत प्रदर्शन किया. कंडी में ओमान को 105 रन से हराया. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दबदबा दिखाया. ओपनर पथुम निसांका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर टीम को 182 रन के लक्ष्य को दो ओवर रहते आठ विकेट से जीत दिलाई और सुपर आठ में जगह पक्की की.
वेस्टइंडीज: ग्रुप सी में 6 अंक, +1.820 एनआरआर

वेस्टइंडीज की दमदार बल्लेबाजी लाइन-अप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चर्चा में थी और अब तक बल्लेबाजों ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए लगातार तीन जीत दिलाई हैं. शुरुआत स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन की जीत से हुई और नेपाल के खिलाफ नौ विकेट से जीत के साथ क्वालीफाई किया. इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन सबसे खास रहा, जहां शेरफेन रदरफोर्ड की अगुवाई में टीम ने 196/6 रन बनाए और इंग्लैंड को 166 रन पर समेट दिया.
दक्षिण अफ्रीका: ग्रुप डी में 6 अंक, +1.477 एनआरआर

शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी. कप्तान एडेन मार्करम ने सिर्फ 44 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली. अभियान की शुरुआत कनाडा के खिलाफ की, जहां बल्लेबाजों ने मिलकर 213 रन बनाए. कप्तान मार्करम ने अर्धशतक लगाया, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने तेज रन जोड़े. लुंगी एनगिडी ने चार विकेट लेकर 57 रन से जीत दिलाई. अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सुपर ओवर में चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की.
इंग्लैंड: ग्रुप सी में 6 अंक, +0.201 एनआरआर

इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ करीबी जीत के बाद इटली के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मुकाबला जीतकर ग्रुप स्टेज खत्म किया. अब तक चार मैचों में सबसे अच्छी जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट से मिली. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. इटली के खिलाफ 202/7 का स्कोर बनाया और इटली को 24 रन से हाराया.
सुपर 8 की रेस में कौन सी टीमें

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे की टीमें अब भी रेस में बनी हुई है. इनको अपने मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.
कौन सी टीमें पूरी तरह या लगभग बाहर

स्कॉटलैंड, नेपाल, ओमान, नामीबिया, इटली, कनाडा की टीमें पूरी तरह से बाहर हो चुकी हैं जबकि अफगानिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, यूएई ने एक-एक मैच जीता है और उनको अब भी चमत्कार की उम्मीद है.

 

TAGGED:SportsT20 World Cup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ
अगली ख़बर राज्य सरकार ने 11 महीने में लिया 72,900 करोड़ का कर्ज, बजट से एक दिन पहले फिर बढ राज्य सरकार ने 11 महीने में लिया 72,900 करोड़ का कर्ज, बजट से एक दिन पहले फिर बढ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?