शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: क्या यह निक किर्गियोस का अंतिम ऑस्ट्रेलियन ओपन है? मैकनेमी ने जताई आशंका
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - क्या यह निक किर्गियोस का अंतिम ऑस्ट्रेलियन ओपन है? मैकनेमी ने जताई आशंका

क्या यह निक किर्गियोस का अंतिम ऑस्ट्रेलियन ओपन है? मैकनेमी ने जताई आशंका

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 8:15 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
क्या यह निक किर्गियोस का अंतिम ऑस्ट्रेलियन ओपन है? मैकनेमी ने जताई आशंका
साझा करें

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलियन ओपन के पूर्व निदेशक पॉल मैकनेमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस के पास अब ग्रैंड स्लैम में प्रभाव छोड़ने का समय धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

मैकनेमी ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन अब इतना बड़ा टूर्नामेंट बन चुका है कि किर्गियोस की गैरमौजूदगी से इसके असर की संभावना कम है। उन्होंने यह भी कहा कि किर्गियोस के लिए अब ग्रैंड स्लैम में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि उनकी फिटनेस और चोटें उन्हें सीमित कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में कलाई और घुटने की सर्जरी के कारण किर्गियोस ने सिर्फ छह प्रोफेशनल सिंगल्स मैच खेले हैं, और उनकी वर्ल्ड रैंकिंग गिरकर 673 पर आ गई है।

मैकनेमी ने कहा कि वह और कार्लोस अल्काराज प्रतिभा के मामले में दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन किर्गियोस की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उनके लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में संभवत: वह आखिरी बार दिख सकते हैं।

किर्गियोस ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अपनी फिटनेस की समस्याओं के कारण इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल ड्रॉ में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बजाय, वह पुरुषों के डबल्स में थानासी कोकिनाकिस के साथ जोड़ी बनाएंगे।

किर्गियोस ने मार्च 2025 में अपना सीजन खत्म करने से पहले केवल पांच पेशेवर मैच खेले थे। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क और दुबई में प्रदर्शनी मैचों के जरिए वापसी की और ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के लिए वाइल्डकार्ड मिला, जहां वे पहले राउंड में बाहर हो गए थे। हालांकि, किर्गियोस और कोकिनाकिस ने पुरुषों के डबल्स में ब्रिस्बेन के दूसरे राउंड में फ्रेंच जोड़ी सादियो डौम्बिया और फैबियन रेबोल को हराकर अपने जलवे दिखाए। पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट और 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स चैंपियन किर्गियोस की अनोखी स्टाइल और खेल की हमेशा सराहना हुई है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन ड्रॉ 18 जनवरी से शुरू होगा, जबकि क्वालिफाइंग 12 जनवरी से खेली जाएगी। किर्गियोस और कोकिनाकिस को पुरुषों के डबल्स में वाइल्डकार्ड दिया गया है, और यह संभवत: उन्हें इस फॉर्मेट में देखने का आखिरी अवसर भी हो सकता है।

 

TAGGED:Nick KyrgiosSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर यूनुस का विवादित फैसला: ट्रंप की खुशामद में गाजा भेजना चाहते हैं सेना, अपने ही द यूनुस का विवादित फैसला: ट्रंप की खुशामद में गाजा भेजना चाहते हैं सेना, अपने ही द
अगली ख़बर मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप समिट: सीएम डॉ. यादव ने उद्यमियों से सीधा संवाद किया मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप समिट: सीएम डॉ. यादव ने उद्यमियों से सीधा संवाद किया

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?