गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘धुरंधर’ की सफलता पर विवाद: अक्षय खन्ना के बयान से भड़के ‘दृश्यम 3’ मेकर्स
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - ‘धुरंधर’ की सफलता पर विवाद: अक्षय खन्ना के बयान से भड़के ‘दृश्यम 3’ मेकर्स

‘धुरंधर’ की सफलता पर विवाद: अक्षय खन्ना के बयान से भड़के ‘दृश्यम 3’ मेकर्स

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 27, 2025 8:27 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 5 महीना पहले
‘धुरंधर’ की सफलता पर विवाद: अक्षय खन्ना के बयान से भड़के ‘दृश्यम 3’ मेकर्स
साझा करें

मुंबई

अक्षय खन्ना इस वक्त अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसके लिए उन्हें भर भरकर तारीफें मिल रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से एक्टर ‘दृश्यम 3’ को लेकर लगातार खबरों में हैं। अब खुद ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना पर अपनी भड़ास निकाली है और इतना ही नहीं, उनपर लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है।

अब ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना पर भड़ास निकालते हुए काफी सारी बातें की हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में अक्षय खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अक्षय के रवैये को गैर-पेशेवर बताते हुए कहा कि वो उन पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

‘हमने अक्षय खन्ना के साथ अग्रीमेंट साइन किया था’
कुमार मंगत ने इस बातचीत में कहा, ‘हमने अक्षय खन्ना के साथ अग्रीमेंट साइन किया था। उनकी फीस भी उनकी कई बार की गई रिक्वेस्ट के बाद तय हुई थी। उन्होंने शर्त रखी थी कि वे फिल्म में विग पहनना चाहते हैं लेकिन डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि दृश्यम 3 एक सीक्वल है, ऐसे में विग पहनने से कंटिन्यूटी में दिक्कत आएगी। अक्षय यह बात समझ गए और मान भी गए।’

कहा- अक्षय को उनके चमचों ने भड़काया
मंगत ने आगे कहा, ‘उनके चमचों ने उन्हें भड़काया कि विग पहनने से वे ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे। इसके बाद अक्षय ने दोबारा यही मांग रखी। अभिषेक इस मुद्दे पर बातचीत के लिए भी तैयार थे, लेकिन तभी अक्षय ने अचानक कह दिया कि वे अब इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं बनना चाहते।’

कुछ ने उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी
एक्टर को लेकर कुमार मंगत का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा, ‘एक समय था जब अक्षय खन्ना के पास कोई काम नहीं था। उसी वक्त मैंने उनके साथ सेक्शन 375 (2019) बनाई थी। तब भी कई लोगों ने मुझे उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार की वजह से उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी। सेट पर उनकी एनर्जी बेहद नेगेटिव होती है। सेक्शन 375 से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद मैंने उन्हें दृश्यम 2 (2022) में साइन किया। दृश्यम 2 के बाद ही उन्हें बड़े ऑफर मिलने शुरू हुए। उससे पहले वे 3-4 साल तक घर पर बैठे थे।’

अक्षय अकेले फिल्म करें तो 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी
उन्होंने ये भी कहा कि ये तमाम पिछली फिल्में उनके नाम से नहीं चलीं। उन्होंने कहा, ‘यह भी समझना जरूरी है कि दृश्यम फ्रेंचाइजी अजय देवगन के नाम पर चलती है। छावा विक्की कौशल की फिल्म है, जिसमें अक्षय भी हैं। धुरंधर रणवीर सिंह की फिल्म है। अगर अक्षय अकेले किसी फिल्म को लीड करें, तो वह भारत में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी। अगर उन्हें लगता है कि वे सुपरस्टार बन गए हैं, तो किसी बड़े स्टूडियो के साथ सुपरस्टार बजट की फिल्म बनाकर दिखाएं, देखें कौन अप्रूवल देता है।’

‘उन्हें लगता है कि धुरंधर उनकी वजह से चल रही है’
‘बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ एक्टर मल्टी-स्टारर फिल्मों में काम करते हैं और जब वो फिल्में हिट हो जाती हैं तो वे खुद को स्टार समझने लगते हैं। अक्षय के साथ भी यही हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि धुरंधर उनकी वजह से चल रही है लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी फिल्म की सफलता के पीछे कई फैक्टर होते हैं, सिर्फ एक इंसान नहीं।

TAGGED:Akshaye KhannaEntertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भोपाल एयरपोर्ट को मिला शीर्ष स्थान, खजुराहो एयरपोर्ट ने भी दिखाया दम भोपाल एयरपोर्ट को मिला शीर्ष स्थान, खजुराहो एयरपोर्ट ने भी दिखाया दम
अगली ख़बर पचमढ़ी से भी ठंडा भोपाल, राजगढ़ में बर्फीली ठंड, ट्रेनों की रफ्तार थमी पचमढ़ी से भी ठंडा भोपाल, राजगढ़ में बर्फीली ठंड, ट्रेनों की रफ्तार थमी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?