बुधवार, अप्रैल 29, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर

प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 16, 2026 7:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर
साझा करें

चंडीगढ़
हरियाणा कांग्रेस ने मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध स्वरूप जिला कांग्रेस अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया एवं उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने इस धरना प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जन विरोधी नीतियों के चलते सरकार को खूब-कोसा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार तुगलकी फरमानों के माध्यम से जनता को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय एवं जनकल्याण—सरकार की नीतियों से आहत हो रही है।

उन्होंने भारत–अमेरिका ट्रेड डील को देश की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि इस समझौते के माध्यम से विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में अनियंत्रित प्रवेश देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे घरेलू किसानों की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इससे न केवल खाद्यान्न सुरक्षा बल्कि कृषि आत्मनिर्भरता भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या वैश्वीकरण के नाम पर देश की कृषि क्रांति की उपलब्धियों को कमजोर करना उचित है?

बुढ़ापा पेंशन योजना में बदलाव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पेंशन का मापदंड बच्चों की आय से जोड़ना पूरी तरह अनुचित है। यह योजना बुजुर्गों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई थी, किंतु सरकार के इस निर्णय से बुजुर्गों के सम्मान को ठेस पहुंच रही है।

राशन कार्ड से नाम काटे जाने के मामलों पर उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को बिना ठोस कारण के योजनाओं से वंचित किया जा रहा है, जो खाद्य सुरक्षा के अधिकार के विपरीत है। एचपीएससी में भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं की उपेक्षा कर बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देना प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय है। यह सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। इस धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:Congress protestsHaryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सुप्रीम कोर्ट में SIR पर तीखी टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- यह तय करना अदालत का क सुप्रीम कोर्ट में SIR पर तीखी टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- यह तय करना अदालत का क
अगली ख़बर जनता को बड़ी राहत: MP में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा लॉन्च, घर बैठे निपटेंगे काम जनता को बड़ी राहत: MP में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा लॉन्च, घर बैठे निपटेंगे काम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?