मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान,
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान,

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान,

UB News Network
Last updated: जनवरी 17, 2026 2:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान,
साझा करें

भांडेर 

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस एमएलए फूल सिंह बरैया ने महिलाओं और धर्मग्रंथों पर विवादित बयान दिया है। बरैया का कथित बयान है कि अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है। बरैया ने कहा है कि अगर कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह दलित आदिवासी वर्ग की महिला या बच्ची के साथ रेप करने पर वहीं फल पा सकता है। बरैया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हंगामा मच गया है।

‘ब्रेन विचलित हो सकता है’

रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस एमएलए सोशल मीडिया पर दिए एक इंटरव्यू में कहते नजर आ रहे हैं कि ‘इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी, कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन-सी अति सुंदर स्त्री? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं?’

‘सहवास करने से यह तीर्थ का फल’

बरैया यही नहीं रुकते और फिर कुछ जातिसूचक नामों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि इन जातियों के साथ सहवास करने से यह तीर्थ का फल मिलेगा।

बीजेपी नेता ने कहा- धिक्कार है

बरैया के इस कथित बयान के बाद बीजेपी ने उनकी कड़े शब्दों में आलोचना की है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने कहा है कि बरैया का बयान कोई जुबानी फिसलन नहीं, बल्कि बीमार, विकृत और आपराधिक सोच का सार्वजनिक प्रदर्शन है।

अग्रवाल ने एक्स पर बरैया के बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘महिलाओं को “खूबसूरती” के तराजू पर तौलना और एससी-एसटी समाज की महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को “तीर्थ फल” कहना, यह बयान नहीं, अपराधी मानसिकता की स्वीकारोक्ति है। धिक्कार है! यह स्त्री-द्वेष, दलित-विरोध और मानवता पर सीधा हमला है।’

अग्रवाल ने पोस्ट में आगे कांग्रेस नेतृत्व से इस तरह की बेशर्म टिप्पणियों के लिए माफी मांगने की मांग करते हुए पार्टी के हालिया “संविधान बचाओ” नारे के पीछे छिपे पाखंड पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान स्वीकार करें कि कांग्रेस महिला-विरोधी और दलित-विरोधी मानसिकता के साथ खड़ी है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि नारी देवी है, प्रयोग की वस्तु नहीं। महिलाओं का अपमान कभी स्वीकार नहीं। अपमान बर्दाश्त नहीं।

TAGGED:MLA Phool Singh Baraiya
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का शर्मनाक बयान,
अगली ख़बर इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने इंदौर नगर निगम ने जलप्रदाय और सीवरेज कार्यों के लिए 1530 करोड़ रुपए का लोन लेने

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?