शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झारखंड के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों से 29 तक मांगे आवेदन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखंड के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों से 29 तक मांगे आवेदन

झारखंड के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों से 29 तक मांगे आवेदन

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 9:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
झारखंड के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों से 29 तक मांगे आवेदन
साझा करें

मेदिनी नगर/पलामू.

नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही पलामू जिला कांग्रेस कमेटी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। इसी क्रम में मंगवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं जिला पालिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान जिला प्रभारी विनय सिन्हा दीपू एवं पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की मुख्य रुप से उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए एकजुट होकर चुनाव में उतरने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव (Urban Local Body Election) में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी केवल उन्हीं प्रत्याशियों को समर्थन देगी जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, संगठन के प्रति निष्ठावान और जनसरोकारों से जुड़े होंगे।

29 तारीख तक लिए जाएंगे आवेदन 
यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक वार्ड और नगर निकाय स्तर पर मजबूत दावेदारी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। नगर निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से आग्रह किया गया कि वे 29 तारीख तक अपराह्न 1 बजे तक अपना आवेदन अनिवार्य रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करें, ताकि समयबद्ध रूप से उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी, चंद्रशेखर शुक्ला, विजय चौबे, कामेश्वर तिवारी, मिथिलेश सिंह, रामदेव यादव, सुधीर चंद्रवंशी, लाल सूरज, मुकेश सिंह, गोपाल सिंह, टिकैत कुमार, सुधीर सिंह, रामानंद पाठक, गोपाल प्रसाद सिंह, परवेज़ आलम, अमिताभ शर्मा, संजीव सिंह रिंकू, सच्चिदानंद शुक्ला, प्रमोद यादव, विवेका त्रिपाठी, शहजाद अली आदि मौजूद थे।

TAGGED:BiharJharkhand Congress
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सेवा, अनुशासन और संस्कार का संदेश, डीके कॉलेज में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर संपन सेवा, अनुशासन और संस्कार का संदेश, डीके कॉलेज में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर संपन
अगली ख़बर पंचमढ़ी नगर के नजूल क्षेत्र को पंचमढ़ी अभयारण्य क्षेत्र से बाहर कर राजस्व नजूल घ पंचमढ़ी नगर के नजूल क्षेत्र को पंचमढ़ी अभयारण्य क्षेत्र से बाहर कर राजस्व नजूल घ

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?