रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कांग्रेस ने भी नाम तय, अब तक 1,280 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - कांग्रेस ने भी नाम तय, अब तक 1,280 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कांग्रेस ने भी नाम तय, अब तक 1,280 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 3, 2026 7:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
कांग्रेस ने भी नाम तय, अब तक 1,280 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
साझा करें

रांची.

नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रकिया ने गति पकड़ ली है। सोमवार को कुल 1,280 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इनमें 106 मेयर तथा अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल हुए तो 1,174 पर्चा वार्ड पार्षद के लिए भरे गए। सोमवार को भी इन पदों के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने नामांकन दाखिल किए। मेयर तथा अध्यक्ष पद के लिए 44 तथा वार्ड पार्षद के लिए 611 महिलाओं ने नामांकन दाखिल कया।

अबतक मेयर तथा अध्यक्ष पद के लिए 56 तथा वार्ड पार्षद के लिए 683 महिलाओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपना-अपना पर्चा दाखिल किया है। अब तक कुल नामांकन की बात करें तो मेयर और अध्यक्ष पद केके लिए 129 तथा वार्ड पार्षद के लिए 1,302 पर्चा दाखिल हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, चार फरवरी तक ही नामांकन होना है। ऐसे में मंगलवार और बुधवार को नामांकन में और भी तेजी आने की संभावना है। विभिन्न दलों ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन की घोषणा कर दी है। चार फरवरी को नामांकन खत्म होने के बाद पांच फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अभ्यर्थी छह फरवरी तक नामांकन वापस ले सकेंगे। सात फरवरी को अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा।

देवघर में भाजपा के दो-दो नेताओं ने भरा पर्चा
देवघर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के दो-दो नेताओं रीता चौरसिया तथा बाबा बलियासे ने पर्चा दाखिल कर दिया। बताते चलें कि पूर्व में बाबा बलियासे को पार्टी द्वारा समर्थन देने की बात आ रही थी, लेकिन अंतिम समय में रीता चौरसिया को समर्थन करने का पार्टी ने निर्णय ले लिया। इधर, गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए झामुमो समर्थित राजेश मंडल सहित तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।

त्रिपाठी की पुत्री तो बन्ना की पत्नी को कांग्रेस का समर्थन
निकाय चुनाव भले ही दलगत आधार पर नहीं हो रहा, पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए अपने-अपने स्तर से उम्मीदवारों के नाम तय करती जा रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने आधा दर्जन के करीब मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। डाल्टनगंज से पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी को पार्टी की ओर से हरी झंडी मिल सकती है तो जमशेदपुर से बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता का नाम लगभग तय है। जिला कमेटियों ने इन लोगों के नाम भेज भी दिए हैं। नम्रता ने मेदिनीनगर से नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा बोकारो से उमेश गुप्ता तो धनबाद से शमशेर आलम का नाम तय कर दिया गया है। रांची से पहले ही पूर्व मेयर रमा खलखो को पार्टी ने हरी झंडी दे दी है। धनबाद में जेएमएम को समर्थन का भी दबाव है।

TAGGED:BiharCongress Candidatesfeatured
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दो साल में श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, 800 करोड़ से अधिक राशि खातों में ट्रांसफर दो साल में श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, 800 करोड़ से अधिक राशि खातों में ट्रांसफर
अगली ख़बर चिकित्सकीय अधोसंरचना विकास में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाएं शामिल हों: उप मुख्यमंत्र चिकित्सकीय अधोसंरचना विकास में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाएं शामिल हों: उप मुख्यमंत्र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?