बुधवार, फरवरी 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: आयुक्त भोंडवे बोले— सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा अहम विषय
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - आयुक्त भोंडवे बोले— सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा अहम विषय

आयुक्त भोंडवे बोले— सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा अहम विषय

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 7:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
आयुक्त भोंडवे बोले— सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा अहम विषय
साझा करें

सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय : आयुक्त  भोंडवे

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन

भोपाल

आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास  संकेत भोंडवे ने कहा है कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा हुआ विषय है। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और आपात परिस्थितियों में सही जानकारी रखें, तो अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जिम्मेदार नागरिक भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता एवं जीवन रक्षा से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

आयुक्त नगर निगम सु संस्कृति जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त  हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में असामयिक मृत्यु के अधिकांश मामले 25 से 50 आयु वर्ग के युवाओं के होते हैं। इसका प्रमुख कारण हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करना है। युवा वर्ग को यह समझना होगा कि थोड़ी सी लापरवाही जीवनभर का नुकसान बन सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वाहनों में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों का सकारात्मक उपयोग करें, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, दुर्घटना स्थल पर सुरक्षित सहायता, आपात सेवाओं से समन्वय और जीवन रक्षा से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

 

TAGGED:featuredMadhya PradeshSanket Bhondve
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन
अगली ख़बर ‘कोई नया गुट नहीं चाहिए’: तुर्की का पाकिस्तान-सऊदी के ‘इस्लामिक NATO’ संबंध में ‘कोई नया गुट नहीं चाहिए’: तुर्की का पाकिस्तान-सऊदी के ‘इस्लामिक NATO’ संबंध में

ये भी पढ़ें

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

हिमंत सरमा का बंगाल पर कटाक्ष: ‘असली बाबरी मस्जिद नहीं, अब पुतला बनाकर क्या मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समावेशी विकास के साथ तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

जिस अस्पताल में भर्ती हैं CM भगवंत मान, वहां बम की धमकी से मचा अलर्ट, जांच तेज

किसानों की आय बढ़ाने के लिए फार्म पॉन्ड व सहकारिता मॉडल पर जोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?