शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शीतलहर से राजस्थान कांपा, सीकर में बर्फबारी जैसे हालात; 11 जिलों के लिए येलो अलर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - शीतलहर से राजस्थान कांपा, सीकर में बर्फबारी जैसे हालात; 11 जिलों के लिए येलो अलर

शीतलहर से राजस्थान कांपा, सीकर में बर्फबारी जैसे हालात; 11 जिलों के लिए येलो अलर

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 6:43 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
शीतलहर से राजस्थान कांपा, सीकर में बर्फबारी जैसे हालात; 11 जिलों के लिए येलो अलर
साझा करें

 जयपुर
 राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर तीखा तेवर दिखाया है। प्रदेश में शीतलहर का असर तेज हो गया है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 से 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड बने रहने की चेतावनी जारी करते हुए उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है।

शुक्रवार सुबह जयपुर सहित आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम गलन बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में तापमान गिरने से पाला जमने लगा है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। सीकर, जयपुर, नागौर और अलवर समेत कई जिलों में बीते दो दिनों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सीकर और अलवर के कुछ इलाकों में खेतों पर बर्फ की पतली परत जमने की खबर है। वहीं फतेहपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अलवर में करीब 18 दिन बाद न्यूनतम तापमान फिर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 19 दिसंबर को प्रदेश का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जैसलमेर में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनूं, साथ ही नागौर, अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा है। इन इलाकों में दिन में भी ठंडी हवाएं चलती रहीं।
गुरुवार को कई शहरों में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8°C, नागौर 1.9°C, सीकर 3°C, कोटा 8.2°C, बारां 5.8°C, फतेहपुर 1.6°C और करौली में 4.6°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गर्म कपड़े पहनने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है।

TAGGED:Cold waveRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड मौत को मात देकर शिवभक्त बना एकमात्र अंग्रेज, पत्नी के तप और बैजनाथ महादेव से जुड
अगली ख़बर पंजाब में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, कोहरे–शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट; 6 फ्लाइट्स

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?