शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ठंड का प्रकोप: झारखंड में शीतलहर के कारण KG से 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ठंड का प्रकोप: झारखंड में शीतलहर के कारण KG से 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी

ठंड का प्रकोप: झारखंड में शीतलहर के कारण KG से 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 27, 2025 9:17 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
ठंड का प्रकोप: झारखंड में शीतलहर के कारण KG से 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी
साझा करें

रांची

पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहरी की चेतावनी को देखते हुए रांची में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल को बंद रखने का निर्देश जारी हो गया है।

31 दिसंबर तक रांची के सभी स्कूल बंद
सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक छुट्टियां पड़ गई हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहरी से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। खासतौर पर छोटे बच्चों और किशोरों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन का कहना है कि अगर इस अवधि में किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं हैं, तो स्कूल प्रबंधन अपने विवेक से उनका संचालन कर सकता है।

आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है
बता दें कि उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में ठंड बढ़ गयी है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखी जा रही है, जबकि दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27–28 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है।

 

TAGGED:BiharCold waveJharkhand
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया की पहली हार, इंग्लैंड मजबूत, पाक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया की पहली हार, इंग्लैंड मजबूत, पाक
अगली ख़बर मुकेश नायक ने छोड़ा पद, MP कांग्रेस में मीडिया विभाग में उथल-पुथल मुकेश नायक ने छोड़ा पद, MP कांग्रेस में मीडिया विभाग में उथल-पुथल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?