मंगलवार, मार्च 31, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 100 घंटे बैटरी और ANC सपोर्ट के साथ CMF हेडफोन लॉन्च, कीमत ₹6999
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - 100 घंटे बैटरी और ANC सपोर्ट के साथ CMF हेडफोन लॉन्च, कीमत ₹6999

100 घंटे बैटरी और ANC सपोर्ट के साथ CMF हेडफोन लॉन्च, कीमत ₹6999

UB News Network
Last updated: जनवरी 13, 2026 7:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
100 घंटे बैटरी और ANC सपोर्ट के साथ CMF हेडफोन लॉन्च, कीमत ₹6999
साझा करें

नई दिल्ली

नथ‍िंग के सब ब्रैंड CMF ने उसके पहले ओवर-ईयर ANC हेडफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इन्‍हें आकर्षक कीमतों में लाया गया है। CMF Headphone Pro को लेकर दावा है कि इनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 100 घंटे चल जाएगी। ये एक्‍ट‍िव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं और बाहर से आने वाले शोर को 40 डेसिबल तक घटा देते हैं। सीएमएफ ने इनका डिजाइन ऐसा रखा है कि ये भीड़ से अलग नजर आएंगे।

CMF Headphone Pro के प्राइस, उपलब्‍धता
CMF Headphone Pro की कीमत 7999 रुपये है। इन्‍हें डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और लाइट ग्रे कलर्स में लाया गया है। एक्‍सक्‍लूसिव लॉन्‍च प्राइस के तहत हेडफोन्‍स को 6999 रुपये में लिमिटेड टाइम के लिए बेचा जाएगा। इनकी सेल 20 जनवरी से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर शुरू होगी।

CMF Headphone Pro के फीचर्स, स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस
CMF Headphone Pro का डिजाइन भीड़ से अलग आने वाला है। एनबीटी टेक के पास ये हेडफोन आए हैं और लुक्‍स से काफी प्रीमियम और हटकर नजर आते हैं। दावा है कि एक बार चार्ज करके इन्‍हें कई दिनों तक इस्‍तेमाल किया जा सकता है, क्‍योंकि इनमें 100 घंटों का प्‍लेबैक टाइम मिलता है।

CMF Headphone Pro में फ‍िजिकल बटन्‍स दिए गए हैं। इनके जरिए वॉल्‍यूम कंट्रोल कर पाएंगे। एक्‍ट‍िव नॉइस कैंस‍िलेशन इस्‍तेमाल कर पाएंगे और म्‍यूजिक को प्‍ले व पॉज कर सकेंगे। एनर्जी स्‍लाइडर को भी इसमें जोड़ा गया है जिसकी मदद से यूजर बास और ट्रेबल के अलग-अलग लेवल्‍स के बीच स्विच कर पाएगा।

एक्‍ट‍िव नॉइस कैंसिलेशन को इनकी बड़ी खूबी बताया जा रहा है। दावा है कि इससे बाहर का शोर 40डेसिबल तक कम हो जाएगा। सीएमएफ का कहना है कि उसकी इंजीनिय‍रिंग टीम ने एडैप्‍ट‍िव नॉइस कैंसिलेशन को इस्‍तेमाल किया है जिससे एबिंएंट नॉइस को एडजस्‍ट किया जा सकता है।

फास्‍ट चार्ज सपोर्ट
CMF Headphone Pro में 40एमएम के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। हाई-रेस और LDAC का सपोर्ट है। डिजाइन की बात करें तो इसके कुशन बदले जा सकते हैं। इसमें स्‍पेशल ऑड‍ियो का सपोर्ट है। सिनेमा मोड मिलता है, जिसकी मदद से आपको डॉयलॉग एकदम क्‍लीयर सुनाई देंगे। कन्‍सर्ट मोड के साथ किसी लाइव म्‍यूजिक को बेहतर सुना जा सकेगा। इनकी चार्जिंग क्षमता भी तेज है। 5 मिनट चार्ज करके ANC ऑफ रखकर इन्‍हें 8 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इनमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

TAGGED:CMFheadphonesTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धोखाधड़ी विवाद में नया मोड़: मैरी कॉम के आरोपों पर एक्स-हसबैंड ओनलर का पलटवार धोखाधड़ी विवाद में नया मोड़: मैरी कॉम के आरोपों पर एक्स-हसबैंड ओनलर का पलटवार
अगली ख़बर तमिल संस्कृति पर हमला या सियासी फैसला? ‘जन नायकन’ विवाद में विजय के साथ राहुल गा तमिल संस्कृति पर हमला या सियासी फैसला? ‘जन नायकन’ विवाद में विजय के साथ राहुल गा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?