शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सीएम योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा की
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सीएम योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा की

सीएम योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा की

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 20, 2026 6:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
सीएम योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा की
साझा करें

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार सदन के अंदर अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया है। इसके लिए काफी दिनों से काम चल रहा था। मैंने वित्त मंत्री से कहा कि काम किया है तो आंकड़े सभी के सामने आने ही चाहिए। 

सीएम योगी ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर किए जाने वाले प्रयासों का परिणाम है कि यूपी ने लॉ एंड ऑर्डर, रिस्क से स्टेबल व निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित करने में सफलता पाई है। यह यूपी की नई पहचान बनी है। अब हमें हर स्तर पर ट्रिपल टी (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन) देखने को मिलता है। 
सीएम ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 ने ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डाटा व एआई के माध्यम से हमारी बढ़त बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर पहली बार एआई इंपैक्ट समिट दिल्ली में चल रहा है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। भारत इस फील्ड का नया लीडर बनकर उभरा है। सीएम ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इंडस्ट्री- 5.0 की चर्चा की, बोले- इंडस्ट्री 5.0 के जरिए टेक्नोलॉजी केंद्रित नया मॉडल आ रहा है, यह मानव केंद्रित व मूल्य आधारित औद्योगिक व्यवस्था की स्थापना पर आधारित होना है। सीएम ने एआई की भूमिका पर भी चर्चा की। 

सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश व दुनिया भारत की तरफ देख रही है। एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में खुद को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के युवा संगठन ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना करने का प्रयास किया है। दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का प्रयास हुआ है, जिसकी हम निंदा करते हैं। कांग्रेस नेता देश की कीमत पर खिलवाड़ करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, लेकिन जहां 100 से अधिक देश के लोग भागीदार बन रहे हैं, वहां देश की छवि के साथ खिलवाड़ और उत्पात मचाकर अराजकता फैलाने का प्रयास हुआ है, हर भारतवासी को इसकी निंदा करनी चाहिए। भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।

TAGGED:Economic Surveyfirst time in Uttar PradeshUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना जेपी सेतु पर कार से आयकर विभाग ने किए 16.5 लाख नकद बरामद पटना जेपी सेतु पर कार से आयकर विभाग ने किए 16.5 लाख नकद बरामद
अगली ख़बर छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बने अंजय शुक्ला छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बने अंजय शुक्ला

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?