मंगलवार, मई 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रायपुर में स्वच्छ क्लोरीनयुक्त पेयजल की घरों में हो रही आपूर्ति
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रायपुर में स्वच्छ क्लोरीनयुक्त पेयजल की घरों में हो रही आपूर्ति

रायपुर में स्वच्छ क्लोरीनयुक्त पेयजल की घरों में हो रही आपूर्ति

UB News Network
Last updated: जनवरी 5, 2026 1:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
रायपुर में स्वच्छ क्लोरीनयुक्त पेयजल की घरों में हो रही आपूर्ति
साझा करें

रायपुर.

नगर पालिक निगम के जल विभाग द्वारा विजय नगर चौक के पास पेयजल वितरक पाईप लाईन में लीकेज को ट्रेस होने के बाद तत्काल सुधार लिया गया और उसके बाद आज सुबह से नगर निगम के महर्षि वाल्मीकि वार्ड अंतर्गत सेल्स टैक्स कॉलोनी, महामाया विहार, पिंक सिटी, गायत्री नगर, विजय नगर में रहवासी नागरिकों के घरों में स्वच्छ क्लोरीन युक्त पेयजल की आपूर्ति की जा रही है.

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर आज सुबह से नगर निगम जल विभाग, नगर निगम जोन 3 एवं जोन 9 जल कार्य विभाग की टीमों द्वारा महर्षि वाल्मीकि वार्ड अंतर्गत सेल्स टैक्स कॉलोनी, महामाया विहार, विजय नगर, पिंक सिटी, गायत्री नगर के घरों में घर -घर जाकर नलों में आ रहे पेयजल में क्लोरीन की मात्रा की जाँच की जा रही है. सभी घरों के नलों के पानी में क्लोरीनयुक्त पेयजल जाँच में पाया गया है. सभी घरों में स्वच्छ पेयजल आ रहा है. किसी भी घर में गन्दा पानी आने की शिकायत नहीं मिली है.

नगर निगम के जोन 3 और 9 के जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्षेत्र की सभी नालियों की अभियान चलाकर अगले एक सप्ताह में सफाई करवाकर कचरा एवं गन्दगी बाहर निकालकर नालियों का निकास सुगम बनाने का कार्य प्राथमिकता से सतत मॉनिटरिंग करवाकर करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैँ.वहीं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को सफाई अभियान के दौरान नाली के भीतर पाईप लाईन दिखते ही इसकी जानकारी नगर निगम जल विभाग के अधिकारियों को तत्काल देने कहा गया है, ताकि तत्काल नाली के भीतर से पाईप लाईन को बाहर निकाला जा सके.

नगर निगम जल विभाग के जल विभाग, जोन 3 और जोन 9 के अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्षेत्र में नालियों के भीतर से जा रही पाईप लाईन को अतिशीघ्र अभियानपूर्वक ट्रेस करके उन्हें नालियों के बाहर निकालने का कार्य क्षेत्र के रहवासियों से सहयोग लेकर करवाने के निर्देश दिए हैँ. इंदौर जैसी घटना शहर में कहीं भी na हो, इस हेतु विशेष सतर्कता लगातार बनाये रखने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. नगर निगम जल विभाग ने महर्षि वाल्मीकि वार्ड के रहवासियों से वार्ड क्षेत्र में स्थित नालियों के भीतर से जा रही पाइप लाइन को अतिशीघ्र बाहर निकालने के कार्य में रायपुर नगर निगम ज़ल विभाग, जोन 3 और जोन 9 जल विभाग के अमले को सहयोग देने की अपील की है.

TAGGED:ChhattisgarhClorine Water
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जय
अगली ख़बर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का रायपुर और बिलासपुर में कल से होगा चयन ट्रायल खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का रायपुर और बिलासपुर में कल से होगा चयन ट्रायल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?