रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मां बनने का दावा, सियासी हलचल तेज: तेजप्रताप यादव बोले—अनुष्का से मेरा कोई संबंध
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मां बनने का दावा, सियासी हलचल तेज: तेजप्रताप यादव बोले—अनुष्का से मेरा कोई संबंध

मां बनने का दावा, सियासी हलचल तेज: तेजप्रताप यादव बोले—अनुष्का से मेरा कोई संबंध

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 9, 2026 7:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
मां बनने का दावा, सियासी हलचल तेज: तेजप्रताप यादव बोले—अनुष्का से मेरा कोई संबंध
साझा करें

पटना
कुछ वक्त पहले तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। अनुष्का यादव और तेजप्रताप यादव के बीच लव अफेयर की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया था। इतना ही नहीं तस्वीर वायरल होने के बाद लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

अब सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वो मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया है। इधर तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव और बेटी दोनों से ही पल्ला झाड़ लिया है। उल्टे तेजप्रताप यादव ने यह कहा है कि अनुष्का यादव और आकाश भाटी के बीच क्या संबंध है, इसका पता लगाया जा।
 
बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने पहले गलत तरीके से उनके नाम को एक महिला से जोड़ा था और अब वे दावा कर रहे हैं कि महिला ने उनके बच्चे को जन्म दिया है। तेजप्रताप यादव ने रविवार को कहा, ‘सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों से मैं बहुत परेशान हूं कि जिस महिला से मेरा नाम कुछ महीने पहले गलत तरीके से जोड़ा गया था, जिसके कारण मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उसने मेरे बच्चे को जन्म दिया है।’

तेजप्रताप ने कहा, ”मैं अपने विरोधियों से विनती करता हूं कि मुझे शांति से जीने दें। मैं उस व्यक्ति को जानता हूं जिसके साथ वह महिला रिश्ते में है और जो, मेरा मानना ​​है, बच्चे का पिता है। वे मेरा नाम घसीटकर मुझे मानसिक पीड़ा पहुंचा रहे हैं।”

तेजप्रताप यादव ने 5 जयचंदों के नाम गिनाए
तेजप्रताप यादव ने राज्यसभा सदस्य और विधान परिषद के एक सदस्य को ‘जयचंद’ करार देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात की। तेज प्रताप की उनके फेसबुक पेज पर एक महिला के साथ तस्वीर साझा हुई थी जिसके बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा, ”जिन जयचंदों की मैं बात कर रहा हूं, उनके बारे में कुछ रहस्य बना हुआ है। उनके नाम मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह है।”

उन्होंने दावा किया था कि सोशल मीडिया पर जारी की गयी पोस्ट पांच ‘जयचंदों’ द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर किया गया था। उक्त पोस्ट में कथित तौर पर तेज प्रताप की ओर से कहा था कि वह महिला के साथ 12 साल से रिश्ते में हैं।

TAGGED:Anushka YadavBihar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जेल में खूनखराबा: राम मंदिर हमले के आरोपी अब्दुल की हत्या, साथी कैदी अरुण चौधरी जेल में खूनखराबा: राम मंदिर हमले के आरोपी अब्दुल की हत्या, साथी कैदी अरुण चौधरी
अगली ख़बर जल संरक्षण की ताकत: मोर गांव मोर पानी अभियान ने बदली 45 परिवारों की तस्वीर जल संरक्षण की ताकत: मोर गांव मोर पानी अभियान ने बदली 45 परिवारों की तस्वीर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?