सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट में चीन का दबदबा, अमेरिकी कंपनियों की तिकड़ी भी नाकाम
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट में चीन का दबदबा, अमेरिकी कंपनियों की तिकड़ी भी नाकाम

ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट में चीन का दबदबा, अमेरिकी कंपनियों की तिकड़ी भी नाकाम

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 10:42 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
ह्यूमनॉइड रोबोट मार्केट में चीन का दबदबा, अमेरिकी कंपनियों की तिकड़ी भी नाकाम
साझा करें

इंसानी रोबोट (ह्यूमनॉइड रोबोट) बेचने के मामले में चीन, अमेरिका से बहुत आगे निकल गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल 2025 में चीन ने जितने रोबोट बेचे, उसका मुकाबला अमेरिका की 3 कंपनियां मिलकर भी नहीं कर पाईं। इनमें एलन मस्‍क की टेस्‍ला भी शामिल है। चीनी कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स (Unitree Robotics) अकेले सब पर भारी पड़ी है और उसने एक साल में 5500 से ज्‍यादा इंसानी रोबोट बेच डाले। वहीं अमेरिका की 3 कंपनियां लगभग 450 रोबोट बेच सकीं। हाल में हुए कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2026) में दुनियाभर की कंपनियों का जोर एआई और रोबोटिक्‍स के क्षेत्र में दिखाई दिया है। मौजूदा वक्‍त में अमेरिका और चीन इस क्षेत्र के सबसे बड़े प्रत‍िद्वंदी हैं और आंकड़े यह बता रहे हैं कि चीन ने इस द‍िशा में बहुत तरक्‍की कर ली है।

चीन की एक कंपनी अमेरिका की 3 पर भारी
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिट्री रोबोटिक्‍स को लेकर यह जानकारी बहुत पुख्‍ता सोर्स से आई है। यह आंकड़े ह्यूमनॉइड रोबोट से जुड़े हैं जो इंसानों जैसे दिखने वाले, दो पैरों पर चलने वाले रोबोट होते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म ओम्डिया (Omdia) का डेटा कहता है कि पिछले साल अमेरिका की टेस्‍ला ऑप्‍ट‍िमस, फ‍िगर एआई और एजि‍लिटी रोबोट‍िक्‍स कंपनियों ने हरेक ने 150 रोबोट बेचे जो कुल मिलाकर 450 रोबोट हैं। इससे पता चलता है कि चीन की 1 कंपनी अमेरिका 3 कंपनियों पर भारी पड़ी है।

6000 हजार रोबोट बनाए यूनिट्री ने
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल यूनिट्री ने 6 हजार से ज्‍यादा रोबोट बनाए। इनमें पहियों वाले रोबोट और दूसरे डिजाइन के रोबोट शामिल नहीं है। हालांकि यूनिट्री ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रि‍या नहीं दी है। यह कामयाबी चीन के लिए अहम है। चीन पिछले कई वर्षों से रोबोटिक्‍स के क्षेत्र में तेजी से काम कर रहा है। उसकी कंपनियां नए-नए रोबोट बना रही हैं। चीन से सालाना रोबोट मेला भी आयोजित करना शुरू कर दिया है, जिसमें दुनिया भर के देशों से प्रतिनिध‍ि पहुंचते हैं। इस इवेंट्स से भी चीनी कंपनियों को रोबोट के ऑर्डर मिलना शुरू हुए हैं। पिछले साल जब अमेरिका ने चीन पर टैरिफ लगाया तो उसका असर चीन के रोबोटिक्‍स के क्षेत्र में देखने को नहीं मिला।

क्‍या कहते हैं अन्‍य आंकड़े
हाल में ओम्‍ड‍िया और काउंटरपॉइंट रिसर्च के कुछ और आंकड़े आए हैं। इसमें शिपमेंट और इंस्‍टॉलेशन के मामले में एगीबॉट को सबसे ऊपर रखा गया है। एगीबॉट भी एक चीनी कंपनी है। यह रैंकिंग उसे ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर दी गई है। यूनिट्री को सेकंड रैंकिंग मिली है। ओम्‍डि‍या का मानना है कि यून‍िट्री ने पिछले साल 4200 ह्यूमनॉइड रोबेट बेचे और उसका मार्केट शेयर 32 फीसदी रहा। काउंटर पॉइंड ने यह संख्‍या 4224 बताई है और उसने यूनिट्री का मार्केट का 26.4% हिस्‍सा दिया है।

TAGGED:China dominates humanoid robot salesleaving three American companies behind.Technology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा: 31 जनवरी तक पूरे होंगे जमीन से संबंधित सभी काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा: 31 जनवरी तक पूरे होंगे जमीन से संबंधित सभी काम
अगली ख़बर टैरिफ संकट की मार: मुरादाबाद का निर्यात लगातार छह महीने से डाउन, 1.5 लाख मजदूरों टैरिफ संकट की मार: मुरादाबाद का निर्यात लगातार छह महीने से डाउन, 1.5 लाख मजदूरों

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?