रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: पहली बार इस्लामिक स्टेट के रडार पर चीन, जानिए आतंकियों की खुली चेतावनी का कारण
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पहली बार इस्लामिक स्टेट के रडार पर चीन, जानिए आतंकियों की खुली चेतावनी का कारण

पहली बार इस्लामिक स्टेट के रडार पर चीन, जानिए आतंकियों की खुली चेतावनी का कारण

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 8:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
पहली बार इस्लामिक स्टेट के रडार पर चीन, जानिए आतंकियों की खुली चेतावनी का कारण
साझा करें

नई दिल्ली
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी हमले की इस्लामिक स्टेट ने जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के इस हमले में एक चीनी नागरिक समेत 7 लोगों की मौत हुई है। इस घटना की फिलहाल जांच हो रही है, लेकिन इस्लामिक स्टेट ने चीनी रेस्तरां को ही टारगेट करने की वजह बताई है। आतंकी संगठन ने अपनी ऑनलाइन दावा किया है कि उसने चीन में उइगुर मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों के चलते यह हमला किया है। इसी कारण उसने चीनी रेस्तरां को ही टारगेट किया ताकि किसी चीनी को भी नुकसान हो। यही नहीं इस्लामिक स्टेट ने दावा किया है कि इस हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं।
 
इस्लामिक स्टेट का कहना है कि इस हमले में तालिबान के कई कमांडर भी मारे गए हैं। हालांकि उसके इस दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती। अफगानिस्तान के प्रशासन ने अब तक इस धमाके की वजह नहीं बताई और अब तक इसे आतंकी हमला भी नहीं कहा है। तालिबान के होम मिनिस्टर मुफ्ती अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि अभी इस धमाके की जांच की जा रही है। वहीं इस्लामिक स्टेट का जो दावा है, उसे चीनी नागरिकों के लिए भविष्य में भी एक खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। अफगानिस्तान में चीन के भी कुछ लोगों की मौजूदगी है। ऐसे में उइगुर मुसलमानों के नाम पर इस्लामिक स्टेट का यह बयान उसे धमकाने वाला लग रहा है।

बता दें कि उइगुर मुसलमानों पर अत्याचार के नाम पर पाकिस्तान समेत ज्यादातर मुसलमान देशों की चुप्पी रहती है। वहीं इस्लामिक स्टेट ने इसे चीनी नागरिकों पर हमले की वजह बताया है। उसका यह कबूलनामा निश्चित तौर पर चीन के लिए चिंता की बात है। 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान की वापसी हुई थी। तभी दुनिया के तमाम देशों ने अफगानिस्तान से एग्जिट कर लिया था। लेकिन चीन के अब भी कई आर्थिक प्रोजेक्ट अफगानिस्तान में चल रहे हैं। यह हमला काबुल के शहर-ए-नाव जिले के एक चीनी रेस्तरां में हुआ। पुलिस के प्रवक्ता खालिद जदरान ने कहा कि यह रेस्तरां एक अफगानी नागरिक द्वारा ही चल रहा था, जिसमें चीन का एक शख्स और उसकी पत्नी पार्टनर हैं।

किसने कही 20 लोगों के मारे जाने की बात
आमतौर पर इस रेस्तरां में चीनी लोगों की मौजूदगी रहती है। इसी को देखते हुए इस्लामिक स्टेट ने रेस्तरां को टारगेट कर दिया। जदरान का कहना है कि इस धमाके में कुल 7 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक चीनी नागरिक भी है। यह धमाका रेस्तरां के किचन में हुआ। हमले वाली जगह के पास ही एक सर्जिकल सेंटर चलाने वाली इटालियन चैरिटी का कहना है कि उसके पास 20 लोगों के मरने की जानकारी है। इनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चीनी सरकारी मीडिया CCTV की रिपोर्ट के अनुसार हमले में दो चीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा एक सिक्योरिटी गार्ड मारा गया है। वहीं टोलो न्यूज की एक फुटेज में दिखाया गया है कि धमाके के बाद लोग यहां-वहां भाग रहे हैं।

 

TAGGED:International News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले 68 जोड़े हुए रजिस्टर्ड, सामने आए नवीनत उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले 68 जोड़े हुए रजिस्टर्ड, सामने आए नवीनत
अगली ख़बर पहली बार इस्लामिक स्टेट के रडार पर चीन, जानिए आतंकियों की खुली चेतावनी का कारण पहली बार इस्लामिक स्टेट के रडार पर चीन, जानिए आतंकियों की खुली चेतावनी का कारण

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?