बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: फिर चमके चिमुगोरो, वेदांत त्रिवेदी का बल्ला खामोश — टीम इंडिया मुश्किल में
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - फिर चमके चिमुगोरो, वेदांत त्रिवेदी का बल्ला खामोश — टीम इंडिया मुश्किल में

फिर चमके चिमुगोरो, वेदांत त्रिवेदी का बल्ला खामोश — टीम इंडिया मुश्किल में

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 3:31 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
फिर चमके चिमुगोरो, वेदांत त्रिवेदी का बल्ला खामोश — टीम इंडिया मुश्किल में
साझा करें

नई दिल्ली
आज भारत और जिम्बाब्वे की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टक्कर हो रही है। दोनों टीमें बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। यह सुपर सिक्स राउंड का छठा मैच है। वहीं, ग्रुप-2 का हिस्सा भारत और जिम्बाब्वे का इस राउंड में पहला मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने तीन मैचों में जीत दर्ज की। भारत ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को धूल चटाई। वहीं, मेजबान जिम्बाब्वे को पाकिस्तान और इंग्लैंड के हाथों हार मिली जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत का यूथ वनडे क्रिकेट में जिम्बाब्वे के विरुद्ध दमदार रिकॉर्ड है। भारत ने जिम्बाब्वे से अभी तक छह मैच खेले हैं और हर बाल विजयी परचम फहराया।

वेदांत त्रिवेदी का नहीं चला बल्ला
चिमुगोरो ने फिर भारतीय टीम को झटका दिया है। उन्होंने 17वें ओवर में वेदांत त्रिवेदी का शिकार किया। वेदांत ने 18 गेंदों में 15 रन बटोरे, जिसमें एक छक्का शामिल है। विहान मल्होत्रा (16)* का साथ देने अभिज्ञान कुंडू आए हैं।

भारत की रनों की रफ्तार थमी
भारत की रनों की रफ्तार थम गई है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/3 है। विहान मल्होत्रा 14 और वेदांत त्रिवेदी 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

म्हात्रे और सूर्यवंशी हुए आउट
टाटेंडा चिमुगोरो ने 11वें ओवर में भारत को डबल झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर कप्तान आयुष म्हात्रे को आउट किया, जो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो सिक्स हैं। म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की। चिमुगोरो ने ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्यवंशी का शिकार किया। उन्होंने 30 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।

सूर्यवंशी ने ठोका तूफानी अर्धशतक
सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोका है। वह चार चौके और इतने ही छक्के लगा चुके हैं।

फिफ्टी की ओर सूर्यवंशी
सूर्यवंशी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 20 गेंदों में 43 रन बना लिए हैं। म्हात्रे 7 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

एरॉन जॉर्ज लौटे पवेलियन
भारत को पहला झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा है। उन्हें मजाई ने पांचवे ओवर की पहली गेंद पर जॉर्ज को आउट किया। जॉर्ज ने 16 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खलेी। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (19)* के साथ 41 रनों की साझेदारी की। सूर्यवंशी का साथ देने कप्तान आयुष म्हात्रे आए हैं।

TAGGED:proved devastating once againSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर फिर चमके चिमुगोरो, वेदांत त्रिवेदी का बल्ला खामोश — टीम इंडिया मुश्किल में फिर चमके चिमुगोरो, वेदांत त्रिवेदी का बल्ला खामोश — टीम इंडिया मुश्किल में
अगली ख़बर केंद्रीय मंत्री शिवराज स्मारक महोत्सव के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज स्मारक महोत्सव के लिए पहुंचे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?