शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे 514 खिलाड़ियों को करोड़ों की स्कॉलरशिप
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे 514 खिलाड़ियों को करोड़ों की स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे 514 खिलाड़ियों को करोड़ों की स्कॉलरशिप

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 6:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे 514 खिलाड़ियों को करोड़ों की स्कॉलरशिप
साझा करें

पटना.

बिहार सरकार ने राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत इस वर्ष 514 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उत्कर्ष, सक्षम और प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी कर सूची जारी कर दी गई है।

उत्कर्ष योजना में 18 खिलाड़ी
उत्कर्ष योजना के तहत 18 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन्हें सालाना 20 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।सक्षम योजना के तहत 129 खिलाड़ियों को सालाना 5 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। यह राशि उनके प्रशिक्षण और तैयारी में सहायक होगी। प्रेरणा स्कॉलरशिप के तहत 367 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें 269 खिलाड़ी मशाल प्रतियोगिता और 98 खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन के जरिए चुने गए हैं।

तीन लाख तक की वार्षिक सहायता
प्रेरणा योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को सालाना 3 लाख रुपये तक मिलेंगे। यह राशि स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, ट्रेनिंग और डाइट पर खर्च की जा सकेगी। खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा व अन्य खर्च में भी मदद मिलेगी। इससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री देंगे प्रमाण पत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी चयनित खिलाड़ियों को पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने बताया कि एक साल पहले शुरू हुई योजना का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इस पहल से राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और उभरती प्रतिभाओं को आर्थिक चिंता से मुक्ति मिल सकेगी।

TAGGED:AthleteBihar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर परंपरागत खेती से बदलाव: ब्राम्ही की खेती से किसानों की बढ़ी आय परंपरागत खेती से बदलाव: ब्राम्ही की खेती से किसानों की बढ़ी आय
अगली ख़बर 25311 पदों की बिहार इंटर लेवल भर्ती, 2023 में जारी विज्ञापन की आज लास्ट डेट 25311 पदों की बिहार इंटर लेवल भर्ती, 2023 में जारी विज्ञापन की आज लास्ट डेट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?