सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: छत्तीसगढ़ बजट 2026: बेटियों के लिए 1.5 लाख समेत 10 अहम ऐलान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - छत्तीसगढ़ बजट 2026: बेटियों के लिए 1.5 लाख समेत 10 अहम ऐलान

छत्तीसगढ़ बजट 2026: बेटियों के लिए 1.5 लाख समेत 10 अहम ऐलान

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 24, 2026 4:09 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
छत्तीसगढ़ बजट 2026: बेटियों के लिए 1.5 लाख समेत 10 अहम ऐलान
साझा करें

रायपुर
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के साथ ही निवेश बढ़ाने पर केंद्रित है। इसका मकसद छत्तीसगढ़ के विकास के सफर को तेज करना है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में कई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की है।

1- लड़कियों को 18 साल बाद मिलेंगे 1.5 लाख
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ सरकार रानी दुर्गावती योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत लड़कियों को 18 साल की उम्र पूरी होने पर 1.5 लाख रुपए मिलेंगे।

2- अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शिक्षा शहर
वित्त मंत्री ने कहा कि बस्तर इलाके के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शिक्षा शहर बनाने के लिए एक सौ करोड़ रुपये दिए गए हैं।

3- कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

4- बेघर ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान के लिए 4,000 करोड़
राज्य सरकार ने जरूरतमंद और बेघर ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए बजट में 4,000 करोड़ का प्रावधान किया है।

5- बस्तर के लिए 3 बड़े ऐलान
A- बस्तर फाइटर्स के 1,500 नए पदों का प्रावधान
बस्तर की आंतरिक सुरक्षा के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बजट में बस्तर फाइटर्स के 1,500 नए पदों के सृजन का प्रावधान किया गया है।
B- बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के लिए 10 करोड़
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बजट में बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
C- बस्तर नेट परियोजना के लिए पांच करोड़
वित्त मंत्री ने कहा कि बस्तर नेट परियोजना के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर करके दूरदराज के इलाकों में डिजिटल संपर्क को मजबूत किया जाएगा।

7- इंद्रावती नदी पर बनेंगे बैराज
वित्त मंत्री ने कहा कि बस्तर में इंद्रावती नदी पर मतनार और देउरगांव बैराज बनाने के लिए बजट में 2,024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

8- बनेंगे 23 नए औद्योगिक पार्क
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार बढ़ाने और 23 नए औद्योगिक पार्क बनाने के लिए बजट में 250 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

9- जगदलपुर-अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार
सरगुजा के मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। यही नहीं जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

10- ‘संकल्प’ (SANKALP) पर आधारित बजट
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कहा कि यह ‘संकल्प’ (SANKALP) पर आधारित है। इसमें समावेशी विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और निवेश का बढ़ावा देना शामिल है।

TAGGED:ChhattisgarhChhattisgarh budgetfeatured
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कैबिनेट ने उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर किया, सीएम ने जनजातीय बहुल जिलों में खेती सुध कैबिनेट ने उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर किया, सीएम ने जनजातीय बहुल जिलों में खेती सुध
अगली ख़बर छत्तीसगढ़ बजट 2026: बेटियों के लिए 1.5 लाख समेत 10 अहम ऐलान छत्तीसगढ़ बजट 2026: बेटियों के लिए 1.5 लाख समेत 10 अहम ऐलान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?