शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दबिश के दौरान बवाल: सादे कपड़ों में गए सिपाही और दारोगा की पिटाई, SSP की सख्त का
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दबिश के दौरान बवाल: सादे कपड़ों में गए सिपाही और दारोगा की पिटाई, SSP की सख्त का

दबिश के दौरान बवाल: सादे कपड़ों में गए सिपाही और दारोगा की पिटाई, SSP की सख्त का

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 26, 2025 10:22 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
दबिश के दौरान बवाल: सादे कपड़ों में गए सिपाही और दारोगा की पिटाई, SSP की सख्त का
साझा करें

मेरठ 
यूपी के मेरठ जिले के सठला गांव में दबिश के दौरान पुलिस पर हमले के मामले में एसएसपी ने दारोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। दोनों बिना वर्दी दबिश देने पहुंचे थे। विभागीय जांच का आदेश दिया है। गुरुवार को एसएसपी और एसपी देहात सठला पहुंचे। गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। ड्रोन से निगरानी की और फ्लैग मार्च निकाला। गांव के अंदर पुलिस चौकी बनाने का आदेश दिया है। गांव के 40 अपराधी चिह्नित किए हैं, जिनमें से 11 की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है।

पुलिस पर हमले की घटना में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था, बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। गुरुवार को ड्रोन से गांव के निगरानी की गई। पीएसी के साथ पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। अगले आदेश तक पीएसी गांव में तैनात रहेगी। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा सौरभ और सिपाही सुनील को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है दोनों सादे कपड़ों में दबिश देने पहुंचे थे।

सठला बवाल में दारोगा-सिपाही सस्पेंड, छावनी में बदला गांव
इस मामले में डॉ विपिन ताडा ने कहा है कि दारोगा सौरभ कुमार और सिपाही सुनील को सस्पेंड किया है। सठला में पुलिस चौकी बनाने के लिए जगह तलाशी जा रही है। गांव के 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है, अगले आदेश तक पीएसी गांव में तैनात रहेगी।

सठला में बनेगी पुलिस चौकी
एसएसपी ने बताया फिलहाल पुलिस चौकी सठला के बराबर वाले गांव में बनी थी। पुलिस चौकी को गांव में शिफ्ट कराया जाएगा, प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। चौकी पर दरोगा सुमित तोमर की तैनाती की है। मवाना थाने में अतिरिक्त अपराध निरीक्षक जितेंद्र सिंह की भी तैनाती की है।

लोगों ने पुलिसकर्मियों के कपड़े फाड़ डाला
मवाना के सठला में दबिश डालने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को खूब पीटा गया और कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान सिपाही को अर्द्धनग्न करके मारा गया और वीडियो बनाई गई। वायरल वीडियो में एक अवैध पिस्टल भी दिखाई जा रही है। इस घटना के संबंधित चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो पक्ष में लेनदेन के विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और इसी दौरान पुलिस पर हमला किया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान पुलिस से हाथापाई करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए। कुछ पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर जान बचाई, जबकि एक सिपाही सुनील को आरोपियों ने दबोच लिया। सुनील को अर्द्धनग्न करके पीटा गया और वीडियो बनाई गई। इस दौरान वीडियो में एक अवैध पिस्टल भी दिखाई जा रही है। वीडियो में बिना नंबर की सफेद रंग की किया-सोनेट कार भी दिखाई दे रही है।

TAGGED:SSP suspends them.top-newsUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर CM मान का बड़ा फैसला: जनवरी से शुरू होगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, 3 करोड़ लो CM मान का बड़ा फैसला: जनवरी से शुरू होगी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, 3 करोड़ लो
अगली ख़बर जीते जी हक़ के लिए जंग, मौत के बाद मिली प्रोन्नति की जीत जीते जी हक़ के लिए जंग, मौत के बाद मिली प्रोन्नति की जीत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?