रविवार, मई 10, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टिकट काउंटर पर बवाल: जालंधर स्टेशन पर महिला क्लर्क और यात्रियों में तीखी बहस, वी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - टिकट काउंटर पर बवाल: जालंधर स्टेशन पर महिला क्लर्क और यात्रियों में तीखी बहस, वी

टिकट काउंटर पर बवाल: जालंधर स्टेशन पर महिला क्लर्क और यात्रियों में तीखी बहस, वी

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 8:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
टिकट काउंटर पर बवाल: जालंधर स्टेशन पर महिला क्लर्क और यात्रियों में तीखी बहस, वी
साझा करें

जालंधर
जालंधर रेलवे स्टेशन से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन पर के टिकट काउंटर पर खुले पैसे को लेकर यात्री और महिला टिकट क्लर्क के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एक यात्री टिकट लेने के लिए काउंटर पर पहुंचा और उसने 200 रुपये का नोट दिया। महिला क्लर्क ने उससे खुले पैसे लाने को कहा। यात्री का कहना था कि उसके पास केवल 200 रुपये ही हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला क्लर्क यात्री से कह रही है कि यदि वह खुले पैसे नहीं देगा तो टिकट नहीं दिया जाएगा। बहस बढ़ने पर क्लर्क ने यात्री के पैसे वापस करते हुए टिकट देने से मना कर दिया। महिला का कहना था कि उसके पास 40-50 रुपए छुट्टे पैसे हैं और यदि वह एक यात्री को दे देगी तो बाकी यात्रियों को वापस देने में परेशानी होगी।

इसी दौरान यात्री ने काउंटर के अंदर मौजूद पैसे की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां पैसे रखे हुए हैं, फिर भी टिकट नहीं दिया जा रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि न तो ऑनलाइन भुगतान लिया जा रहा है और न ही छुट्टे पैसे दिए जा रहे हैं। वीडियो में महिला क्लर्क यात्री को यह भी चेतावनी देती सुनाई देती है कि यदि वह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालेगा तो वह रेलवे पुलिस (RPF) को बुला लेगी। मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आने के बाद एडवोकेट कल्पना श्रीवास्तव नाम की यूजर ने इस वीडियो को रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन को टैग कर शिकायत दर्ज कराई। इस पर फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम कार्यालय ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए यूजर से संपर्क नंबर मांगा ताकि औपचारिक शिकायत दर्ज की जा सके।
 
डीआरएम के आधिकारिक हैंडल से यह भी कहा गया कि किसी भी रेलवे कर्मचारी को यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की अनुमति नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और यदि कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

TAGGED:Jalandhar Railway StationPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अकासा एयर के बीच रणनीतिक साझेदारी पर मुहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अकासा एयर के बीच रणनीतिक साझेदारी पर मुहर
अगली ख़बर 14 मार्च को बिलासपुर से “गौधाम योजना” का शुभारंभ  करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव 14 मार्च को बिलासपुर से “गौधाम योजना” का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?