रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सिविल एयरपोर्ट में अफरा-तफरी, धमकी भरे कॉल से यात्रियों में दहशत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सिविल एयरपोर्ट में अफरा-तफरी, धमकी भरे कॉल से यात्रियों में दहशत

सिविल एयरपोर्ट में अफरा-तफरी, धमकी भरे कॉल से यात्रियों में दहशत

UB News Network
Last updated: मार्च 8, 2026 7:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
सिविल एयरपोर्ट में अफरा-तफरी, धमकी भरे कॉल से यात्रियों में दहशत
साझा करें

प्रयागराज
डायल-112 पर आई एक कॉल ने शनिवार को प्रयागराज के सिविल एयरपोर्ट पर हड़कंप मचा दिया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसने सपना देखा है कि दोपहर एक बजे के बाद उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट क्रैश हो जाएंगी। इस सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और एयरपोर्ट पर कई घंटे तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

मेरा सपना हमेशा सच होता है
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि एक बजे के बाद प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट क्रैश हो जाएंगी। मैंने ऐसा सपना देखा है और मेरा सपना हमेशा सच होता है।

एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई
यह सूचना मिलते ही लखनऊ कंट्रोल रूम ने एयरपोर्ट प्रशासन और स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर, सुरक्षा अधिकारी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बम निरोधक दस्ता, सिविल पुलिस और एसएसएफ की टीमें एयरपोर्ट पहुंचीं और परिसर के प्रवेश-निकास द्वार सहित कई स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
करीब कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान एयरपोर्ट परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले की तलाश शुरू की और प्रयागराज व लखनऊ से सर्विलांस टीमों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान रात में कुशीनगर निवासी उमेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

TAGGED:Panic at Prayagraj airporttop-newsUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर निजी स्कूल प्रबंधकों के लिए चेतावनी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई निजी स्कूल प्रबंधकों के लिए चेतावनी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
अगली ख़बर खादर क्षेत्र में 400 मवेशियों के साथ पहुंचे वन गुर्जर, वन विभाग की टीम ने 16 किम खादर क्षेत्र में 400 मवेशियों के साथ पहुंचे वन गुर्जर, वन विभाग की टीम ने 16 किम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?