मंगलवार, मार्च 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चन्नी का सरकार पर तंज: राहुल गांधी की तारीफ, शायरी में साधा निशाना
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चन्नी का सरकार पर तंज: राहुल गांधी की तारीफ, शायरी में साधा निशाना

चन्नी का सरकार पर तंज: राहुल गांधी की तारीफ, शायरी में साधा निशाना

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 28, 2026 4:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
चन्नी का सरकार पर तंज: राहुल गांधी की तारीफ, शायरी में साधा निशाना
साझा करें

बरनाला
बरनाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विशाल ‘मनरेगा मजदूर और किसान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे शाब्दिक हमले किए। चन्नी ने जहां राहुल गांधी को पंजाबियों का सच्चा हमदर्द बताया, वहीं राज्य के वर्तमान हालात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब का किसान और मजदूर जिस कठिन दौर से गुजर रहा है, उस लड़ाई को राहुल गांधी पूरी निडरता के साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों और मेहनतकशों की आवाज बुलंद की है, जिस कारण वे आज पंजाब के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब के लोगों ने राहुल गांधी को अपना असली हीरो मान लिया है क्योंकि वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों के हक के लिए सड़कों पर उतरे हैं।” शायराना अंदाज में पंजाब के दर्द का जिक्र चरणजीत सिंह चन्नी ने रैली के दौरान अपने अनूठे शायराना अंदाज में पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चोट करते हुए कहा: “लगी नजर पंजाब को कोई नजर उतारो, लेकर मिर्चें हाथ में इसके ऊपर से वारो।”   

उन्होंने कहा कि पंजाब जो कभी खुशहाली का प्रतीक था, आज नशे और गैंगस्टरवाद की गिरफ्त में आ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शासन के दौरान राज्य में अमन-शांति पूरी तरह भंग हो चुकी है और युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस रही है।   सरकार पर तीखा हमला करते हुए चन्नी ने कहा कि आज ‘काले अंग्रेज’ पंजाब को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। उनका इशारा उन लोगों की ओर था जो बाहर से आकर पंजाब के संसाधनों पर काबिज हो रहे हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी ताकतों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए डटकर पहरा देगी। चन्नी ने अंत में कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करें ताकि आने वाले समय में पंजाब को फिर से खुशहाली की राह पर लाया जा सके। 

TAGGED:ChanniPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’: पीएम मोदी ‘कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’: पीएम मोदी
अगली ख़बर राजस्थान में मिसिंग लिंक सड़कों के लिए मिले अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए राजस्थान में मिसिंग लिंक सड़कों के लिए मिले अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए

ये भी पढ़ें

19 मार्च को राम मंदिर में राष्ट्रपति करेंगी राम यंत्र की स्थापना

19 मार्च को राम मंदिर में राष्ट्रपति करेंगी राम यंत्र की स्थापना

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में उत्तर प्रदेश के आठ डाटा सेंटर पार्क होंगे अहम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में उत्तर प्रदेश के आठ डाटा सेंटर पार्क होंगे अहम

संगीत नाटक अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की, विभिन्न कला विधाओं के कलाकार होंगे

संगीत नाटक अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की, विभिन्न कला विधाओं के कलाकार होंगे

संगीत नाटक अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की, विभिन्न कला विधाओं के कलाकार होंगे

संगीत नाटक अकादमी ने पुरस्कारों की घोषणा की, विभिन्न कला विधाओं के कलाकार होंगे

ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक को गंभीर चोटें, पैर की दो उंगलियां टूटने की आ

ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक को गंभीर चोटें, पैर की दो उंगलियां टूटने की आ

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?