बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सोने और चांदी के रेट में बदलाव: 20, 22, 24 कैरेट का भाव क्या है, चांदी में हफ्ते
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - बिज़नेस - सोने और चांदी के रेट में बदलाव: 20, 22, 24 कैरेट का भाव क्या है, चांदी में हफ्ते

सोने और चांदी के रेट में बदलाव: 20, 22, 24 कैरेट का भाव क्या है, चांदी में हफ्ते

UB News Network
Last updated: जनवरी 26, 2026 9:04 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
सोने और चांदी के रेट में बदलाव: 20, 22, 24 कैरेट का भाव क्या है, चांदी में हफ्ते
साझा करें

 नई दिल्ली

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बीते हफ्तेभर में बड़ा चेंज आया है, जहां सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना मामूली सस्ता हुआ, तो चांदी का भाव भी टूटा था. वहीं अगर पूरे हफ्ते में दोनों कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव की बात करें, तो ये महंगी ही हुई हैं. अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इनके New Rates जान लेना जरूरी है. बीते पांच कारोबारी दिनों में एमसीएक्स पर सोना 13000 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है. आइए जानते 1 Kg Silver Price के बारे में… 

आखिरी दिन फिसला, फिर भी इतना महंगा Gold 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में आए साप्ताहिक बदलाव पर नजर डालें, तो बीते 16 जनवरी को 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले गोल्ड का वायदा भाव 1,42,517 रुपये था, जो पिछले शुक्रवार को 74 रुपये की गिरावट लेकर 1,55,963 रुपये पर बंद हुआ था. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में सोने की कीमत (Gold Price) में 13,446 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है. 

वहीं सोने के हाई लेवल से देखें, तो ये काफी सस्ता मिल रहा है. दरअसल, एमसीएक्स पर गोल्ड का लाइफ टाइम हाई लेवल 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जहां से ये अभी भी 3,263 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. 

चांदी भी महंगी, लेकिन हाई से इतना कम रेट  
सोना के बाद बात करें, चांदी की कीमत (Silver Rates) के बारे में, तो इसकी कीमत भी बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली 99 रुपये फिसलकर 3,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों को देखें, तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की वायदा कीमत 16 जनवरी को 2,87,762 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में पांच दिन में 1 Kg Silver Rate में तगड़ा 46,838 रुपये का उछाल आया है. 

अगर चांदी के हाई लेवल की बात करें, तो ये कीमती धातु ताबड़तोड़ तेजी के साथ 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर जा पहुंची थी और यहां से अभी भी ये सस्ती बनी हुई है. फिलहाल हाई से इसकी कीमत 5,326 रुपये प्रति किलो कम है. 

घरेलू मार्केट में कितना बदला Gold-Silver

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट किए गए रेट्स को देखें, तो बीते हफ्तेभर में 10 Gram 24 Karat Gold की कीमत 1,41,593 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर बीते शुक्रवार को 1,54,310 रुपये पर क्लोज हुई थी. ऐसे में घरेलू बाजार में सोना पांच दिन में 12,717 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो… 

क्वालिटी गोल्ड     गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 Karat Gold     1,54,310 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold     1,50,610 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold     1,37,340 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold     1,24,990 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold     99,530 रुपये/10 ग्राम

चांदी की धरेलू मार्केट में कीमत पर नजर डालें, तो यहां पर ये भी महंगी हुई है. इसका प्राइस 2,81,890 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 3,17,705 रुपये पर पहुंचकर बंद हुआ. यानी चांदी का भाव 35,815 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया. 

ज्वेलरी पर GST+Making Charge
बता दें कि IBJA की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने वाले गोल्ड-सिल्वर रेट्स देशभर में समान होते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी खरीदने के लिए दुकान पर जाते हैं, तो फिर आपको इसपर लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है. इनके जुड़ने से कीमत में इजाफा भी देखने को मिलता है. Gold Making Charge अलग-अलग शहरों और राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं.

TAGGED:BusinessfeaturedGold
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर एम्स का नया कदम: CAPE सेंटर शुरू, कैंसर मरीजों को मिलेगा मानसिक और वैज्ञानिक सहय एम्स का नया कदम: CAPE सेंटर शुरू, कैंसर मरीजों को मिलेगा मानसिक और वैज्ञानिक सहय
अगली ख़बर कोविड के असर से हड्डियों में कमजोरी, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी कोविड के असर से हड्डियों में कमजोरी, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?